फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन देशों में कत्ल और रेप से बड़ा अपराध है कॉपीराइट का उल्लंघन, जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 25 Apr 2018 02:09 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
copy right
'कॉपीराइट' को लेकर जहां भारत में बहस शुरू होने से पहले ही सब चलता है कहकर खत्म कर दी जाती है वहीं दुनिया में कुछ देश ऐसे भी है जहां इसे बड़ा अपराध माना जाता है। इसके लिए यहां कड़े नियम कानून बनाए गए हैं। जी हां अगर आप इनके बारे में जान लें तो हैरान रह जाएंगे। वैसे इस कानून की नींव सबसे पहले ब्रिटेन ने रखी। यहां सबसे पहले अपनी रचना को चोरी से बचाने के लिए  1662 में 'लायसेंसिग ऑफ प्रेस एक्ट' लाया गया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
copy right
ब्रिटिश संसद ने इस डिमांड को समझा और यह कानून बनाया। आगे चलकर जब अन्य देशों को इसकी जरूरत समझ में आने लगी तो उन्होंने भी इसे फॉलो किया। ये वक्त था प्रेस और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विकास का जिसके बाद कॉपीराइट की जरूरत ज्यादा बढ़ गई। कई देशों में इस तरह का कानून बनने लगा। इस कानून को और अधिक मजबूती देने के लिए कई देशों के बीच कॉपीराइट को लेकर करार होने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
copy right
इधर भारत ने भी कॉपीराइट एक्ट को अपनाया। यहां 1914 में इसे लाया गया। उस समय देश ब्रिटिश राज की जंजीरों में कैद था। भारत में लाए गए कॉपराइट एक्ट को इंग्लैंड में बनाए गए कॉपीराइट ऐक्ट-1911 में थोड़े-बहुत बदलाव करके ही बनाया गया था। हालांकि, इतने सालों बाद भी ये एक्ट इतना असरदार नहीं है भारत में जमकर कॉपीराइट का उल्लंघन किया जाता है।

 

4 of 6
copy right
आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर कोई शख्स कॉपीराइट ऑनर यानी रचनाकार की आज्ञा के बिना या बिना लाइसेंस प्राप्त किए उस रचना को जिसमें फोटो, वीडियो, गाना, सॉफ्टवेयर या कोई भी रचना आती है, का इस्तेमाल करता है तो इसे सीधा कॉपीराइट की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
my idea
भारत में ही कॉपीराइट में एक पेंच यह भी है कि यदि किसी शख्स का किसी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और वह उस कंपनी के लिए काम कर रहा है तो इस दौरान अगर वह कोई रचना करेगा तो शर्तों के मुताबिक उस पर पहला हक कंपनी का होगा। भारत में कॉपीराइट में सजा या जुर्माना यह देखकर तय किया जाता है कि कॉपीराइट ऑनर को इससे कितने का नुकसान हुअा है। आरोप साबित हो जाने पर जुर्माने से लेकर तीन साल तक की जेल का भी प्रावधान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
copy right
भारत में कॉपीराइट उल्लंघन पर सजा के बहुत कम मामले सामने आते हैं। इसका कारण है कमजोर कानून, हालांकि विदेशों में इसे लेकर कठोर सजाएं हैं। जैसे ब्रिटेन में कॉपीराइट पर 10 लाख रुपए का ज़ुर्माना है। वहीं इस पर पांच साल तक की सजा का भी प्रावधान है और अगर ऐसे ही मामले में दोबारा पकड़े गए तो समझो गए काम से। आप सोच भी नहीं सकते यहां दूसरी बार कॉपीराइट के मामले में पकड़े जाने पर सीधा 10 साल तक की सजा हो सकती है। उधर, अमेरिका में कॉपीराइट पर 2.5 लाख डालर यानी करीब 17 लाख रुपए के ज़ुर्माने से लेकर पांच साल तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें