आज हम आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, ये जगह अपने भीतर कई गहरे राज समेटे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
demo
सरट्से, आइसलैंड
इसके बारे में नहीं जानते तो जरूर जान लें क्योंकि यह इन्फॉर्मेशन आपके काम की साबित हो सकती है। एक रिपोर्ट की मानें तो 1963 में यहां पर पानी के नीचे अचानक एक ज्वालामुखी फटा था। लगातार चार साल यह ज्वालामुखी एक्टिव रहा। इसके बाद यह 1967 में शांंत हुआ। लेकिन जब यहां शांत हुआ तो अपने पीछे एक बड़ा सवाल छोड़ गया जिसका जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। दरअसल यहां पर आइलैंड बन गया। यह आइलैंड बाकी आइलैंड से बिल्कुल अलग नजर आता है। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
demo
मोराकी पत्थर, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के ईस्ट कोस्ट पर जाएंगे तो वहां साउथ आइलैंड पर आपको एक चीज बेहद अजीब नजर आएगी। वो है यहां समुद्र किनारे पड़े पत्थर.. ये एकदम सीप और मोती की तरह है। कई पत्थरों का साइज 12-12 फीट का है।
4 of 6
demo
लोंगयेरब्येन, नॉर्वे
यहां 20 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूर्यास्त नहीं होता। रात हो या दिन सूरज दिखता ही है। है न स्ट्रेंज। जिन्हें इसके बारे में नहीं पता वे यहां आकर चौंक जाते हैं। कभी-कभी खुद यहां के निवासियों को दिन और रात का पता नहीं चलता।
विज्ञापन
5 of 6
demo
पमुक्कले, तुर्की
प्राकर्तिक गर्म पानी के झरने यहां हजारों साल से हैं। इन हॉट स्प्रिंग्स में पानी का तापमान 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है। है ना कमाल... ठंड में यहां लोग नहाना पसंद करते हैं। यहां का नजारा बेहद सुंदर है।
ब्लड फॉल्स, अंटार्कटिका
अंटार्कटिका के टेलर ग्लेशियर पर जमी बर्फ में एक जगह ऐसी भी है, जहां से लाल खून जैसा झरना बहता है। जो भी पहली बार इस झरने को देखता है उसे बड़ी हैरानी होती है। ययह ब्लड फॉल्स के नाम से प्रसिद्ध है।