फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल, 9 देशों की सीमाओं से लगता है क्षेत्र, दिन में भी रहता है अंधेरा

Sat, 09 Jun 2018 09:21 AM IST
कच्ची धूप, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
amazon
आपने दुनिया के कई जंगलों के बारे में सुना होगा। कुछ बेहद खूबसूरत होते हैं तो कुछ काफी रहस्यमयी। लेकिन एक ऐसा जंगल भी है जिसे दुनिया में सबसे डरावना बताया जाता है। कहते हैं कि इस जंगल में अगर कोई भटक जाए तो यहां से वापस लौटना नामुमकिन है। 

आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह हकीकत है। जी हां, इस जंगल पर अब तक कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। मगर फिल्म या तस्वीरों में जंगल का कुछ हिस्सा ही आपको देखने को मिलता है। असलियत में तो यह इतना विशाल है कि यह अकेले ही आठ देश की सीमाओं को छू जाता है। देखने में यह जंगल बेहद डरावना है। 



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
amazon
इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन यानी रेनफॉरेस्ट भी कहा जाता है। यह वाकयी अद्भुत है क्योंकि यह घर है असंख्य जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों का। इसकी खूबी है, यहां पाए जाने वाले अनोखे पेड़-पौधे।

कहते हैं धरती की कुल ऑक्सीजन का 17 प्रतिशत भाग हमें अकेले ही इस जंगल से मिलता है। इसे एमजोनिया या अमेजन वन कहते हैं। दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन के एक बड़े भू-भाग पर फैला यह चौड़ी पत्तियों और नमी युक्त वन है, जो सत्तर लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।




 
विज्ञापन

3 of 4
weird birds
यह क्षेत्र नौ देशों की सीमाओं में पड़ता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है। इसका अस्तित्व करीब 55 मिलियन वर्षों से है। यहां दुनिया की 10 फीसदी से ज्यादा प्रजातियों के जीव-जंतु और 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
amazon
अमेजन करीब 16 हजार पेड़ों की प्रजातियों और 390 बिलियन पेड़ों का घर है। दुनिया की करीब 20 फीसदी ऑक्सीजन अमेजन के वर्षावन से उत्पादित होती है। यहां पर जमीन तक सूर्य की किरणें भी नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे वन का अधिकतर धरातल अंधेरे में डूबा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें