क्या आप यकीन करेंगे इस धरती पर ऐसे लोग भी हैं जो बुलेट बाइक की पूजा करते हैं। आपने अभी तक लोगों को मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में मत्था टेकते देखा होगा लेकिन यहां तो मोटरसाइकिल के सामने लोग मत्था टेकने आते हैं। है न अपने आप में अनोखी बात...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
bike tample
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला राजस्थान का बताया जा रहा है। जी हां, दुनियाभर के आश्चर्यो और रहस्यों से भरा हुआ है यह स्टेट। अगर आप राजस्थान के पाली जिले जाएंगे तो आपको ये नजारा देखने को मिल सकता है।
यह स्थान श्री ओम बन्ना मंदिर के नाम से जाना जाता है, जहां आपको भगवान की किसी प्रतिमा के स्थान पर एक बुलेट मोटर साइकिल देखने को मिलेगी। इसी मोटरसाइकिल की पूजा की जाती है।
बताया जाता है कि ठाकुर ओम सिंह राठौड़ का जन्म पाली के चोटिला गांव में 5 मार्च 1965 में ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के घर पर हुआ था। राजस्थान में राजपूतों को बन्ना सा बोलने का रिवाज है, इसलिए उन्हें ओम बन्ना कहकर पुकारा जाता था।
विज्ञापन
3 of 6
bike tample
ओम बन्ना को बाइक चलाने का बड़ा शौक था। बड़े चाव से उन्होंने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीद ली। यह मोटरसाइकिल ओम बन्ना को बहुत पसंद थी। ऐसा लगता था कि जैसे उनकी जिंदगी उसमें ही बसती है। वे हर समय अपनी बाइक पर ही नजर आने लगे।
बाइक लेने के थोड़े समय बाद ही ओम बन्ना की शादी हो गई। उनका ससुराल उनके गांव से ज्यादा दूर नहीं था। एक बार ओम बन्ना अपनी बाइक पर सवार हो कर अपनी पत्नी के गांव गए थे। उनकी पत्नी गर्भवती थी इसलिए वह अपने घर आई हुई थीं। ओम बन्ना उनसे ही मिलने गए थे। वह अपनी पत्नी से मिले और शाम तक वहीं उनके साथ रहे।
उसके बाद शाम को वह फिर अपनी बाइक पर बैठे और घर की ओर निकल पड़े। रात बहुत हो गई थी और उस समय खाली सड़क देखकर ओम बन्ना के अंदर का अचानक बाइक रेसर जाग गया। उन्होंने तुरंत ही अपनी बाइक की गति बढ़ा दी।
अपनी तेज रफ्तार के साथ वे बाइक का मजा ले ही रहे थे कि तभी अंधा मोड़ आ गया। उन्होंने कोशिश की अपनी बाइक संभालने की मगर वह कुछ न कर सके और उनका एक्सीडेंट हो गया।
4 of 6
bike tample
इस हादसे में उनकी मौत हो गई। एक्सीडेंट का केस बनाकर पुलिस ने ओम बन्ना की लाश उनके घर पहुंचाई और बाइक को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है।
अगले दिन जैसे ही पुलिस वाले स्टेशन में वापस आए उन्होंने देखा कि ओम बन्ना की बाइक वहां से गायब है। हर कोई हैरान हो गया कि आखिर वह बाइक गई तो गई कहां? किसी को भी कोई खबर नहीं थी कि कौन बाइक को लेकर गया है। पहले लगा कि यह किसी चोर का कियाधरा हो सकता है।
लेकिन कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि एक वह बाइक तो चोटिला गांव के पास जोधपुर पाली हाईवे पर लावारिस हालत में खड़ी हुई है। इसके बाद कुछ पुलिस वाले गए उस बाइक को वहां से बरामद कर वापस थाने ले आए।
विज्ञापन
5 of 6
banna
तब समझा गया कि यह किसी चोर का काम होगा और फिर यहां बाइक छोड़ कर चला गया। उस रात बाइक पुलिस स्टेशन में ही रही मगर अगले दिन फिर पिछली वाली घटना घटी।
अबकी बार पुलिस वाले ओम बन्ना की बाइक गायब देखकर चौंक पड़े। फिर थोड़ी देर बाद उन्हें खबर मिली कि ओम बन्ना की बाइक उनके दुर्घटनास्थल पर फिर से देखी गई है। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है।
फिर लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। इस बाबत चोर को बाइक चुराने का कोई मौका नहीं दिया गया। इसलिए उन्होंने बाइक का सारा पेट्रोल निकाल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बाइक को चेन से भी बांध दिया।
इसके बावजूद अगले दिन थाने से फिर बाइक गायब मिली। इसके बाद कई बार उन्होंने बाइक को जब्त किया और हर बार वह फिर से दुर्घटनास्थल पर ही वापस मिलती थी।
गांव वालों को जब यह बात पता चली तो लोगों ने इसे चमत्कार समझ कर दुर्घटनास्थल पर ओम बन्ना का एक स्मारक बनाने का फैसला किया। बस तभी से दुर्घटनास्थल के पास ओम बन्ना के नाम से एक स्मारक बना दिया और उनकी बाइक को वहां पर रख दिया गया।
उस दिन के बाद से वह बाइक वहां से कहीं नहीं गई। तब से वह एक स्मारक नहीं बल्कि एक मंदिर बन गया। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर किसी भगवान की प्रतिमा नहीं बल्कि ओम बन्ना के बाइक की पूजा होती है।
ओम बन्ना के इस मंदिर में उनकी रॉयल एनफील्ड बाइक रखी हुई है। पाली जोधपुर हाईवे पर निकलने वाले सभी लोग यहां रुक कर अपना शीश झुकाते हैं। ओम बन्ना के मंदिर पर शराब की बोतलें प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि यहां पर निकलने वाले हर व्यक्ति को यहां पर शराब रखकर शीश झुकाना जरूरी होता है। कहते हैं कि अगर ऐसा किसी ने नहीं किया तो उसके साथ दुर्घटना होने की गुंजाइश होती है। हालांकि इन बातों को कोई पक्का सबूत तो नहीं है कि यह सच है भी कि नहीं।