फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़: पंडितों ने खोले मुसलमानों के लिए दरवाजे, मंदिर में पढ़ी गई नमाज, देखें वीडियो

Thu, 23 Aug 2018 05:58 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Purappillikavu Rakteshwari Temple - फोटो : Facebook
तीन साल पहले की बात है। तमिलनाडु बाढ़ की चपेट में था। चेन्नई के मस्जिद में बाढ़ पीड़ितों (जिनमें अन्य धर्म के लोग भी थे) को रखा गया था। जुम्मे की नमाज पढ़ने का वक्त आया तो मुसलमान बिना कोई विरोध किए, खुद बाहर चले गए और मस्जिद के बाहर रोड पर अपनी प्रार्थना पूरी की। मुसलमानों की दरियादिली ने सबका दिल जीता। तीन साल बाद पंडितों ने भी मुसलमानों के लिए दरवाजे खोल दिए...
विज्ञापन

2 of 4
Purappillikavu Rakteshwari Temple - फोटो : Facebook
बाढ़ प्रभावित केरल के त्रिशूर जिले में मंदिर में मुसलमानों ने नमाज अदा की है। बकरीद के मौके पर रक्तेश्वरी मंदिर के एक हॉल में बैठकर उन्होंने नमाज पढ़ी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Purappillikavu Rakteshwari Temple - फोटो : Facebook
दरअसल, इलाके के आस-पास मौजूद मस्जिद बाढ़ में डूबे हुए हैं। मंदिर के प्रबंधन से जुड़े एक शख्स ने कहा,' हम सब सबसे पहले इंसान हैं। सिर्फ आपदा के वक्त नहीं बल्कि हर परिस्थिति में हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सब एक ही भगवान के बच्चे हैं। मैं आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में भी समन्वय देखने को मिलेगा, जहां हम साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद करें।'
विज्ञापन

4 of 4
Purappillikavu Rakteshwari Temple - फोटो : Facebook
फेसबुक पर इस पूरी घटना का वीडियो एक शख्स ने शेयर किया है। हालांकि, वीडियो बनाते वक्त उसने मलयाली भाषा में अपनी बात रखी, मगर जिन लोगों को उनकी भाषा समझ नहीं आती, वे भी वीडियो देखकर सारी बात समझ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें