विदेशों में स्केटिंग करना लोगों को बेहद पसंद है। लेकिन जापान में स्थित स्पेस वर्ल्ड पार्क उस वक्त विवादों में घिर गया जब समुद्र पर स्केटिंग का रोमांचक अनुभव देने के लिए 5000 मछलियों को बर्फ के नीचे जमा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
जापान के फुकुओका शहर में स्थित स्पेसवर्ल्ड थीम पार्क को लोगों के लिए 12 नवंबर को खोला गया। इस पार्क में स्केट करने वाले लोगों के लिए खास तरह का स्केटिंग रिंग तैयार किया गया। लेकिन जब लोग इस पार्क में पहुंचे तो नजारा चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
3 of 6
इस नए प्रोजेक्ट के तहत थीम पार्क में 5000 मछलियों और समुद्र के अन्य आकर्षक प्रजातियों को एक्वेरियम रिंग में जमा दिया गया। ताकि लोगों को समुद्र में स्केटिंक का एहसास हो सके। वहीं ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि स्केटिंग रिंग के लिए इस्तेमाल में आने वाली इन मछलियों को जिंदा हालत में ही बर्फ में जमा दिया गया था।
4 of 6
लेकिन जब थीम पार्क को लोगों ने देखा तो मछलियों के साथ हो रही इस क्रूरता पर आपत्ति जताई। लोगों ने इस मामले को सोशल मीडिया पर जमकर उछाला।
विज्ञापन
5 of 6
वहीं थीम पार्क के अधिकारियों के अनुसार इन मछलियों को मछली बाजार से मृत ही खरीदा गया था और अगर इन्हें वो न खरीदते तो ये मछलियां किसी डस्टबिन में ही मिलती।
जबकि सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों को देखने पर पता चलता है कि इस मछलियों को जिंदा ही जमा दिया गया था। दुनिया भर में इस थीम पार्क का विरोध होने पर इस रिंग को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है ताकि मछलियों को यहां से निकाला जा सके।