फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से कई मील दूर इस टापू पर चलता है ऐसा धंधा, दूर-दूर से थकान मिटाने आते हैं लोग

Mon, 22 Oct 2018 04:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मिगिनगो द्वीप - फोटो : social media
अक्सर जब भी हम किसी द्वीप के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में हरियाली की तस्वीरें उमड़ने लगती हैं, लेकिन आज हम आपको जिस द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं वो तो आपकी सोच से बिलकुल परे है।
विज्ञापन

2 of 8
मिगिनगो द्वीप - फोटो : social media
युगांडा और केन्या की सीमा पर साउथ अफ्रीका की विक्टोरिया झील के पास बसा पथरीला 'मिगिनगो द्वीप' बहुत खास है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां गिनती के पेड़ हैं, आधा एकड़ में फैला यह द्वीप किसी फुटबॉल मैदान का आधा है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : social media
बता दें मिगिनगो द्वीप पर 500 से अधिक लोग रहते हैं, जो केवल 2,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले हैं। यहां के लोग टूटे-फूटे और छोटी-छोटी झोपड़ियों जैसे घरों में रहते हैं। उनके घर लकड़ियों और लोहे की चद्दरों से ढके हुए हैं। हैरत होती है जानकर कि इस छोटी सी जगह में पांच बार, एक ब्यूटी सैलून, एक फार्मेसी और कई होटल मौजूद हैं।

4 of 8
- फोटो : social media
इस नन्हे से द्वीप पर कई वेश्यालय भी चलते हैं, ये दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला द्वीप है। मिगिनगो द्वीप की चट्टानें मछली पकड़ने वाले मछुवारा समुदाय से हमेशा भरी रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : social media
नालीदार लौह घरों के बीच छोटी-छोटी गली के रास्ते पर मछुआरे घनी आबादी वाले जगह पर मछली पकड़ने के लिए अपने जाल तैयार करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : social media
हैरानी की बात तो यह है कि इस द्वीप पर जितने गैरकानूनी काम हो सकते हैं, वो सब किए जा रहे हैं। मिगिनगो द्वीप में मछुवारे पर्याप्त मात्रा में खेती भी करते हैं। खेती करने के लिए वह तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मछुवारे दिनभर मेहनत करने के बाद शाम को जमकर बार में जाकर शराब पीते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : social media
यहां की महिलाएं तंग गलियों में अपने कपड़े सुखाती हैं, साथ ही महिलाएं बाल बंधवाने के लिए सैलून में ही जाती हैं। यहां की महिलाओं का रहने का ढंग बिल्कुल ही अलग सा होता है। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : social media
लेकिन अब मिगिनगो द्वीप पर कई वजहों के कारण लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां वेश्यालयों के चलते दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोग भी पहुंच रहे हैं। इस द्वीप को देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें