फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है छोटा पैकेट बड़ा धमाका, अंग्रेजी में अंग्रेजों की भी छुट्टी बुलवा दी भारत की इस वंडर गर्ल ने 

Sat, 04 Nov 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
jhanvi with haryana cm
मिलिए भारत की वंडर गर्ल से... आजकल फेसबुक पर इसके फेम की धूम मची है। छोटी सी उम्र में इसने बड़ा नाम कमा लिया है। इसलिए लोग कहते हैं इसे 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका।'

 
विज्ञापन

2 of 6
wonder girl with jhanvi
इतनी कम उम्र में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर अंग्रेजों की बोलती बंद कर देने वाली ये लड़की बड़ी मशहूर हो गई है। इसका फेसबुक पर भी पेज भी बना है। आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि भारत के एक छोटे से गांव की ये लड़की अच्छे-अच्छों पर भारी पड़ रही है। वो न सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है बल्कि 8 भाषा बोल सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
jhanvi
जब वो अंग्रेजी बोलने पर आती है तो बड़े-बड़ों की बोलती बंद हो जाती है। हरियाणा के समालखा के मालपुर गांव की रहने वाली 13 साल की जाह्नवी को 8 भाषाएं बोलने की महारथ हासिल है। अपने इस हुनर से सोशल मीडिया पर जाह्नवी ने तहलका मचाया हुआ है। इस लड़की को लोग वंडर गर्ल बोल रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों-

4 of 6
jhanvi
ऐसे पड़ा वंडर गर्ल नाम
सबसे पहली चौंकाने वाली बात ये है कि जाह्नवी ने महज 13 साल की उम्र में 12वीं पास कर ली है। अमूमन 17 साल तक की उम्र में ही 12वीं की जाती है। इसकी काबीलियत का पहला नमूना तो यही है। दूसरा.. हरियाणवी, हिंदी, ब्रिटिश, अमेरिकन, फ्रेंच, जापानी और न जाने कौन-कौन सी भाषाएं बोलने और समझने में सक्षम हैं ये लड़की। देखने वाला बस आंखें फाड़ कर देखता ही रह जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
jhanvi
जाह्नवी अमेरिकन और ब्रिटिश भाषा में टीवी एंकर की तरह न्यूज पढ़ लेती हैं। 8 राज्यों के आईएएस अफसरों को 12 साल की जाह्नवी संबोधित कर चुकी हैं। 1 साल के अंदर दो कक्षाएं पास कर के 13 साल की उम्र में की 12वीं पास।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jhanvi with haryana cm
अब ये जानिए आखिर कैसे सीखीं जाह्नवी ने इतनी भाषाएं
जाह्नवी जब दो साल की थीं तो उनके पिता उनको फल-सब्जी, जानवरों के नाम उन्हें अंग्रेजी में सिखाया करते थे। तब से ही जाह्नवी ने अंग्रेजी बोलने की शुरुआत की, जिसके बाद हर बार वो लोगों से अंग्रेजी में ही बात किया करती थीं। इसके बाद धीरे-धीरे वो पूरी तरह अंग्रेजी सीख गईं। वो इंटरनेट पर अलग-अलग भाषा के वीडियो क्लिप देखकर भाषाएं सीखने लगी और उन्हें 8 भाषाओं का ज्ञान प्राप्त हुआ। अमेरिकन और ब्रिटिश एक्सेंट सीखने के लिए वो अंग्रेजी न्यूज सुना करती थीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें