फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप में बदलती जा रही थी लड़की, 15 दिन में दिखा नया बदलाव

Fri, 29 Sep 2017 08:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
ये खबर चौंकाने वाली है। एक लड़की, जो कि सांप में बदलती जा रही थी, मां-बाप हैरान थे। अब 15 दिन में नया बदलाव देखने को मिल रहा है। यह दर्दनाक कहानी उस लड़की की है, जिसके शरीर से सांप की केचुली की तरह स्किन निकलती है। अब उसका इलाज शुरू हो गया है और केवल 15 दिनों में ही उस पर असर भी दिखने लगा है। उसका चेहरा ठीक होने लगा, पूरे शरीर को ठीक होने में लगभग 3 महीनों का समय लगेगा। 

पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे क्यूट वीडियो... आपने देखा क्या?
विज्ञापन

2 of 5
मामला छतरपुर जिले के एक गांव का है। ‌जहां एक बच्ची त्वचा की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बच्ची के पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में बच्ची का इलाज करा पाना उनके बस में नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची एरिथ्रोडर्मा बीमारी से पीड़ित है, इस बात की जानकारी स्पेन की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल को लगी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने बच्ची के इलाज की इच्छा जाहिर की, लेकिन इसके लिए बच्ची को स्पेन जाना था। जैसे तैसे परिवार ने बच्ची को स्पेन भेजा। जहां उसका इलाज शुरू हुआ। 

4 of 5
इलाज के महज 15 दिनों में ही उसका असर नजर आने लगा। पूरा शरीर ठीक होने में लगभग 3 महीनों का समय लगेगा और इलाज में कुल 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्ची के इलाज में आने वाला खर्च भी विक्टोरिया यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ही उठा रही है। बच्ची ने बताया की उसकी स्कीन कुछ दिनों पर सूख जाती है, जिसके चलते उसे बहुत तकलीफ होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें