इस लिस्ट में जिस घर का नाम पहले नंबर पर आता है वो इस दुनिया का भी सबसे महंगा घर है। ये घर है रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का। मुंबई में बने इस घर का नाम एंटिला है। इसे चार लाख स्कावयर फुट की लंबाई में बनाया गया है। इसमे 27 मंजिलें हैं। इसे बनाने में तकरीबन एक खरब 32 अरब रुपए लगे हैं।
विज्ञापन
सबसे महंगे घर
2 of 5
- फोटो : todaytoptrends
अब जानिए देश के दूसरे सबसे महंगे घर के बारे में। मुंबई का एनसीपीए अपार्टमेंट्स में घर लेने का सपना कई लोगों का होता है। चार बेडरूम के एक फ्लैट में पर स्कावयर फीट की कीमत लगभग लाख रुपए है। ये मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर है।
विज्ञापन
सबसे महंगे घर
3 of 5
- फोटो : todaytoptrends
बॉलीवुड के किंग खान का घर देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है। शाहरूख खान का मन्नत किसी जन्नत से कम नहीं। ये मुंबई के बांद्रा में है। उनका घर छह मंजिला है। इसमें लाइब्रेरी से लेकर जिम, सिनेमा हॉल, सभी कुछ मिल जाएगा।
सबसे महंगे घर
4 of 5
- फोटो : todaytoptrends
टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का घर इस लिस्ट में शामिल है। 13500 स्कावयर फुट के दायरे में बना रतन टाटा रेसिडेंस मुंबई के कोलाबा में है। इसकी कीमत 150 करोड़ रुपए तक है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के सपनों का घर अभी बनकर तैयार नहीं है। उन्होंने अपने घर का नाम अबोड रखा है। ये घर मुंबई के बांद्रा के पाली हिल में बनेगा। माना जा रहा है कि ये दुनिया के सबसे महंगे घर यानी के एंटिला से भी बड़ा होगा।