दुनिया के तमाम कोनों में इंसानी बस्तियां बसती जा रही हैं। नतीजा ये कि इस धरती के दूसरे बाशिंदों यानी दूसरे जानवरों के लिए जगह कम पडती जा रही है। नतीजा ये कि जंगली जानवर इंसानी बस्तियों पर धावा बोल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : One Step 4Ward
अफ्रीका के चितकबरे लकड़बग्घे शिकार के लिए बहुत बदनाम हैं। वो शेरों के बाद अफ्रीका के दूसरे बडे शिकारी जानवर माने जाते हैं। ये लकड़बग्घे अफ्रीका के कई देशों में बस्तियों पर धावा बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : Backpackingman
मगर दिलचस्प किस्सा ये है कि इथियोपिया में एक शहर ऐसा है, जहां के लोग इन खतरनाक लकड़बग्घों को दावत पर बुलाते हैं। इथियोपिया के इस शहर का नाम है हरार।
4 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : Crossing World Borders
हरार में रहने वाले यूसुफ ऐसे शख्स हैं जो इन खतरनाक लकड़बग्घों को अपने हाथ से खिलाते हैं। उन्होंने इन लकड़बग्घों से अच्छा राब्ता बना लिया है। यूसुफ इन लकड़बग्घों को अपने घर में बुलाकर दावत देते हैं। अपने हाथ से मांस खिलाते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : BBC
दुनिया पर इंसान की दादागीरी चलती है। ऐसे में जानवरों के लिए इंसानी बस्तियों में रहना आसान नहीं है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं, जिन्होंने इंसानों के बीच जाना-आना सीख लिया है।
विज्ञापन
6 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : GoNOMAD
मुंबई में अक्सर तेंदुए रिहाइशी बस्तियों में घुस आते हैं। ये स्थानीय लोगों के पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं। कई बार ये तेंदुए इंसानों पर भी हमला कर देते हैं। हालांकि ये हमला अक्सर वो घबराहट में करते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : Ethiopian Wanderlust
इसी तरह न्यूयॉर्क में शिकारी बाज बहुमंजिला इमारतों के बीच मंडराते दिख जाते हैं। वो इंसानों के बीच अपना शिकार तलाशते हैं।
8 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : World Nomads Journals
वहीं रोम के अर्श पर अक्सर लोगों को स्टार्लिंग नाम के परिंदों के झुंड दिखाई दे जाते हैं। ये शर्मीले पक्षी अब इंसानों के बीच रहना सीख गए हैं।
9 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : livescience.com
हमारे पुरखे कहे जाने वाले बंदर वो जानवर हैं, जो सबसे ज्यादा इंसान के पास रहते देखे गए हैं। इनके झुंड मथुरा-आगरा से लेकर जयपुर और चित्रकूट तक लोगों को परेशान करते, सामान छीनते देखे जा सकते हैं। बंदरों के लिए इंसानों के बीच रहना आम बात हो गई है।
10 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : Backpackingman
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला पक्षी बॉवर इंसानों की चीजों से अपना घोंसला बनाता है, ताकि मादा को लुभा सके। इसके लिए वो अक्सर इंसानों के रंग-बिरंगे सामान चुरा ले जाता है।
कुल मिलाकर हम ने कुदरत के संसाधनों पर जिस तरह से एकाधिकार कर लिया है, उससे बाकी जानवरों के लिए जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई है। नतीजा वो जिंदगी को दांव पर लगाकर इंसानों के बीच आते हैं, ताकि अपने रहने-खाने का इंतजाम कर सकें।