फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा शहर, जहां बोलना है मना

Mon, 11 Dec 2017 10:44 AM IST
अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bali
चंद मिनट के लिए चुप रहना कितना मुश्किल है। जरा सोचिए, आपको पूरा दिन चुप रहना हो तो? पूरा दिन किसी से बात करने को न दिया जाए, कहीं घूमने न दिया जाए? कितना मुश्किल होगा यह सब करना, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं,जो हर साल अपने लिए एक दिन निकालते हैं शांति का। उनके यहां यह मजबूरी नहीं होती, बल्कि परंपरा होती है, और पूरा शहर इस परंपरा में शामिल होता है। 

पढे़ं- हर वक्त क्यों हिलती और कांपती रहती है धरती, वैज्ञानिक सुलझा रहे रहस्य
विज्ञापन

2 of 5
bali
इंडोनेशिया के खूबसूरत शहर बाली में एक प्रथा है, जिसे 'न्येपी' कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में 'डे ऑफ साइलेंस' भी कहते हैं और यह बालीनीज कैलेन्डर के मुताबिक, हर 'इसाकावरसा' (साका का नया साल) को मनाया जाता है। यह एक हिंदू त्योहार है, जिसे बाली में मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी रहती है। बाली के लोग इस दिन शांति से बैठकर बस ध्यान लगाते हैं। न्येपी के दिन कोई भी किसी से बात नहीं करता। इमरजेंसी सेवाओं के अलावा बाजार और परिवहन सेवाएं बंद रहती है।

पढे़ं- अकेले रह रही इस लड़की ने सुनाई ऐसी आपबीती, दुनिया रह गई दंग
विज्ञापन

3 of 5
Bali
कुछ लोग पूरे दिन व्रत भी रखते हैं। पूरा दिन बीत जाने के बाद, अगले दिन बाली के युवा 'ओमेद-ओमेदन' या 'द किसिंग रिचुअल' की रसम में भागीदार बनते हैं, जिसमें वह एक-दूसरे के माथे को चूम कर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। इसी दिन भारत में 'उगादी' मनाया जाता है। न्येपी का यह एक दिन आत्म-प्रतिबिंब के लिए आरक्षित है। 

पढे़ं- प्यार के लिए तोड़ी देश की दीवार, ब्याह रचाने सीमा पर पहुंचा कपल, फिर जो हुआ...
 

4 of 5
Bali
इस दिन मुख्य प्रतिबंध आग जलाने पर होता है। घरों में भी एकदम मध्यम उजाला किया जाता है। कोई काम नहीं होता। मनोरंजन के साधनों पर प्रतिबंध होता है। कोई भी कहीं यात्रा नहीं करता, बात करना भी प्रतिबंधित होता है। इस दिन सड़कों पर भी कोई आवाजाही नहीं होती। घरों के बाहर चहलकदमी करने वाले सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड्स ही रहते हैं, जिन्हें 'पिकालैंग' कहते हैं। प्रतिबंधों का पालन सही ढंग से किया जा रहा है या नहीं ये लोग यह सुनिश्चित करते हैं। 

पढे़ं- यहां 13,000 मील उड़ कर आता है हजारों टन कचरा, जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bali
यह परंपरा बाली में रहने वाले हिंदूओं द्वारा ही निभाई जाती है। इसके अलावा वहां रहने वाले अन्य धर्म के लोगों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होते। उन्हें अपने कामों को करने की आजादी होती है। न्येपी के बाद अगले दिन वहां के लोग एक बार फिर अपनी पुरानी दिनचर्या को शुरू करते हैं। एक-दूसरे के गले लगकर और अन्य कार्यक्रमों और समारोह में भाग लेते हैं। 

पढे़ं- पेट्रोल से नहीं यहां कॉफी से चलती हैं बस, मजाक न समझें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें