कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक पार्क के नीचे चल रही खुदाई में कुछ बेहद ही चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। इनकी खोज करने वाले डेनियल कैरन और उनके साथी ने जब एक पुरानी गुफा की दीवार पर ड्रिल किया, तो उन्हें एक गहरा गड्ढा नजर आया।
विज्ञापन
2 of 4
ICE AGE cave network in Montreal
डेनियल और उनके साथी ने गड्ढे में देखा, तो लगभग 30 फीट की गहराई पर कुछ और दीवारें नजर आईं। जब ये दोनों नीचे उतरे, तो उन्होंने देखा कि जमीन के नीचे 200 मीटर लंबी और 20 फीट ऊंची एक सुरंग है।
विज्ञापन
3 of 4
ICE AGE cave network in Montreal
सुरंग की दीवारों के बारे में जब उन्होंने बारीकी से अध्ययन किया, तो पता चला कि यह सुरंग करीब 15,000 साल पुरानी यानी की आइस एज के समय की है। डेनियल के मुताबिक, वह जमीन के अंदर इतनी विशालकाय सुरंग पाकर हैरान थे।
जैसे-जैसे वह और उनके साथी सुरंग में आगे बढ़ने लगे, वैसे-वैसे सुरंग में पानी बढ़ने लगा। एक जगह इतनी गहराई आई कि उन्हें एक छोटी नांव का इस्तेमाल करना पड़ा। सुरंग में कई जगहों पर कमरे की तरह चैंबर भी बने हुए थे।