इंसान की सोच ने रोबोट बनाया। अब रोबोट खुद सोचेंगे। उनके यहां गुस्सा भी होगा, प्यार भी। निर्माण भी होगा और संहार भी। एक नई दुनिया बसने वाली है। उस नई दुनिया में इंसान की सत्ता होगी या रोबोट की?
कल्पनाओं, कहानियों और सिनेमा से निकलकर अब यह विचार सच होता दिख रहा है। रोबोट सोचने लगे हैं। कुछ इस तरह के रोबोट्स बनाए जा रहे हैं, जो हूबहू इंसान की तरह दिखते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वे कुछ हद तक हमारी भावनाओं को भी पहचान सकते हैं और उनका जवाब भी दे सकते हैं। जिस तेजी से विज्ञान के क्षेत्र में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम किया जा रहा है, उससे तो यही लगता है कि आने वाले भविष्य में रोबोट्स मानव के संपूर्ण व्यवहरों को अपना लेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
पिछले साल, जापान में तोशिबा कंपनी ने मित्सुकोशी डिपार्टमेंटल स्टोर में ग्राहक सेवा के लिए 'एको चिहिरा' नाम का एक रोबोट खड़ा किया, जो हूबहू इंसानों की तरह दिखता है। इससे वहां सनसनी पैदा हो गई थी कि वह इतना जीवंत दिखता था कि ग्राहक उसे इंसान समझ बैठते थे। इससे पहले फ्रांसीसी रोबोटिक्स कंपनी एल्डेबेरन रोबोटिक्स ने पेपर नाम का एक और रोबोट बनाया, जो मानवों के साथ रहने के लिए डिजाइन किया गया। यह पहला ह्यूम्नोइड भावनात्मक रोबोट था। पेपर किसी की भावनात्मक स्थिति की पहचान कर सकता है और उसका उत्तर भी दे सकता है।
विज्ञापन
3 of 9
उदाहरण के लिए यदि वह आपको उदास देखता है, तो वह आपकी भावनाओं को देखकर, अपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की सहायता से कुछ हद तक आपको भावनात्मक सांत्वना देता है। जबकि हम जानते हैं कि यह एक रोबोट है, जो हमारी भावनाओं को शारीरिक प्रतिक्रियाओं के माध्यम से समझकर उन पर प्रतिक्रिया करता है। ये प्रतिक्रिया सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की हो सकती है। आजकल कुछ ऐसे रोबोट्स को हेल्थ सेक्टर में प्रयोग किया जा रहा है, जहां उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे मरीजों को अनुरोधों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया ही देंगे। चीजें बहुत ही तेजी से बदलती जा रही हैं। चूंकि, पेपर जैसे रोबोट मात्र 1600 डॉलर से भी सस्ते में लोगों को मिल रहे हैं, जिन्हें हम जल्द ही अपने घरों में रख सकते हैं। ये संभावित रूप से हमारे दफ्तरों में हमारी मदद भी कर सकते हैं।
4 of 9
शुरुआत में, इन्हें एक रोमांच के रूप में देखा जाता है। हर कोई इनके साथ बातचीत करना चाहता है, जिससे हमें अच्छा महसूस होता है और यह घर या दफ्तर के ज्यादातर काम कर सकता है। हालांकि, जैसा कि हम इन रोबोट्स के साथ बंधन में रहते हैं। क्या हम हमारे रिश्तों को कुछ और अधिक गंभीर या शायद दोस्ती में भी बदल सकते हैं? 1950 में, एलन ट्यूरिंग ने ‘ट्यूरिंग टेस्ट’ की शुरुआत की, जिसमें इंसान के समान मशीन के बुद्धि व्यवहार का परीक्षण किया गया। एलन ट्यूरिंग ने प्रस्तावित किया कि मानव मूल्यांकनकर्ता (ट्यूरिंग टेस्ट) एक मानव और एक मशीन के बीच प्राकृतिक भाषा की बातचीत को दर्शाएगा, जो मानवीय प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
इसमें मूल्यांकनकर्ता को पता होगा कि बातचीत में दो भागीदारों में से एक मशीन है और बातचीत केवल एक भागीदार केवल एक चैनल जैसे कंप्यूटर कीबोर्ड और स्क्रीन तक ही सीमित होगा, ताकि परिणाम मशीन की क्षमता पर निर्भर न हो। यदि मूल्यांकनकर्ता मशीन के माध्यम से मानव के लिए भरोसेमंद है, तो मशीन ने परीक्षण पास किया है। यह परीक्षण प्रश्नों के सही उत्तर देने की क्षमता की जांच नहीं करता है, केवल इंसान के समान कितनी बारीकी से उत्तर देता है, इसपर निर्भर करता है।
विज्ञापन
6 of 9
ट्यूरिंग टेस्ट से यह बात अभी भी अस्पष्ट है कि क्या डिजिटल कंप्यूटर कल्पनाशील है, जो नकली खेल में अच्छी तरह से काम करता है? यह मापना आसान है, लेकिन अभी कुछ सवाल ऐसे हैं, जिनके कोई जवाब नहीं हैं। जैसे कि यह कैसे निर्धारित किया जाए कि क्या उनके अंदर उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में संवेदनशीलता है? वक्त और तारीख को तय करने के लिए ट्यूरिंग टेस्ट अभी भी बहुत सटीक है, इसके माध्यम से ही रोबोट्स को बातचीत के लिए डिजाइन किया जा सकता है, उनमें भावनाओं को पहचानने की शक्ति को विकसित किया जा सकता है। ट्यूरिंग टेस्ट से पता चलता है कि रोबोट्स में भावनात्मक सर्किट्स को जोड़ने से उनके प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 9
उनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बढ़ाने पर ही वे खतरे से बचने एवं उससे निपटने और अपने मन-मुताबिक व्यवहार करने में सक्षम हो पाएंगे। हाल ही में वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक ऐसी चिप को बनाने में कामयाबी पाई है, जो रोबोट्स में इंसान के अंदर उत्पन्न होने वाले प्रेम एवं क्रोध संबंधी भावनाओं के बारे में भी सोच सकेगा। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक के साथ कंपनी सुरक्षा के लिहाज से और बेहतर रोबोट और सुरक्षा तकनीक विकसित की जा सकेगी। इस चिप को बीजिंग की कैम्ब्रिकॉन टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनी ने विकसित किया है। अमेरिका स्थित एकेडमी ऑफ साइंसेज में कंप्यू्टिंग तकनीकी संस्थान के विशेषज्ञ चेन तियांशी के मुताबिक, इस चिप का प्रयोग वैश्विक स्तर पर एक अरब से भी ज्यादा स्मार्ट उपभोक्ता आसानी से कर पाएंगे। यह चिप स्मार्ट डिवाइसेज को ठीक वैसी ही सोच देगी, जैसा कि इंसान का दिमाग सोचता है।
8 of 9
कनिष्क कश्यप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अध्येता कहते हैं ट्यूरिंग के सिद्धांत के अनुसार, जिस तरह इंसानी मस्तिष्क निष्कर्षों के आधार पर काम को करने के लिए प्रेरित होता है, उसी प्रकार मशीन के लिए तर्क का एक बड़ा जाल बुनकर, उसे नियत काम के लिए चेतना दी जा सकती है। जितना अधिक मानवीय निर्देशों का मशीन पालन करेगी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी उसी तेजी से इंसानी मस्तिष्क की सोच के पैटर्न्स का डिजिटल रूपांतरण कर पाएगी।
संजीव कुमार, सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरो सर्जन कहते हैं इंसानी मस्तिष्क के किसी भावना को महसूस करने के लिए दिमाग में मौजूद केमिकल्स जिम्मेदार होते हैं। न्यूरो मॉड्यूलेशन के तहत हम इंसान के व्यवहार को नियंत्रण करने के लिए दिमाग के कुछ हिस्सों को नियंत्रित करते हैं। उसी प्रकार से यदि चिप को प्रोग्राम किया जाए, तो यह संभव जरूर है कि इन चिप्स पर काम करने वाले रोबोट और मशीनें कुछ खास क्षेत्रों में इंसानी दिमाग की तरह काम कर पाएंगे।