इस फोटो-स्टोरी में जानिए पूरी दुनिया में लोग कितने तरह से होली मनाते हैं। इनके त्योहार में रंग नहीं बल्कि कुछ अलग ही चीजों को प्रयोग होता है।
विज्ञापन
द ऑरेंज बैटेल
2 of 8
- फोटो : reckontalk
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है इटली के 'द ऑरेंज बैटेल' का। ये एक ऐसा त्योहार होता है जिसमें लोग एक-दूसरे पर रंग नहीं बल्कि संतरे फेंकते हैं। इसे इटली के इवरिया में मनाया जाता है।
विज्ञापन
मड फेस्टिवल
3 of 8
- फोटो : reckontalk
साउथ कोरिया के बोरियॉन्ग में होने वाले मड फेस्टिवल के बारे में जानते हैं? ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग मिट्टी और कीचड़ में सराबोर हो जाते हैं। लोगों ने इस त्योहार को 1998 में मनाना शुरू किया। इस त्योहार में हिस्सा लेने और इसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं।
ला टोमैटीना
4 of 8
- फोटो : reckontalk
स्पेन के 'ला टोमैटीना' का नाम तो सुना ही होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग टमाटरों से होली खेलते हैं। इसे स्पेन के बुनॉल में मनाया जाता है। टमाटर को एक-दूसरे पर दे मारना इस त्योहार को मनाने का असल तरीका है।
विज्ञापन
मेलन कैपिटल
5 of 8
holi around the world
- फोटो : reckontalk
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में चिनचिला नाम की एक जगह है। इसे ऑस्ट्रेलिया को 'मेलन कैपिटल' कहा जाता है। इस त्योहार को फरवरी के महीने में मनाया जाता है। लोग इस दौरान तरबूजों को तोड़ने, उसे एक-दूसरे पर लगाने और नीचे गिरे टुकड़ों पर लेटकर इसे मनाते हैं। इस दौरान कई हजार किलो तरबूज यूं ही खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
सौंगक्रन
6 of 8
- फोटो : reckontalk
थाईलैंड का नया साल 13 से 15 अप्रैल तक मनाया जाता है। जाहिर सी बात है कि नया साल होगा तो लोग इसे मनाएंगे ही। थाईलैंड में नए साल को भी एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। इसका नाम सौंगक्रन है। इस त्योहार में लोग जमकर एक-दूसरे पर पानी उड़ेलते हैं। ये तीन दिनों तक मनाया जाता है। पानी चाहें बर्फ जितना ही ठंडा क्यों ना हो, लोग पानी वाली होली खेलना नहीं भूलते।
विज्ञापन
द क्लीन मंडे फ्लोर वॉर कार्निवल
7 of 8
- फोटो : reckontalk
ग्रीस में गैलाजिडी नाम की एक जगह है। यहां 'द क्लीन मंडे फ्लोर वॉर कार्निवल' नाम का त्योहार मनाया जाता है। मार्च के शुरू में मनाया जाने वाला ये त्योहार बड़ा अनोखा होता है। इसमें लोग सड़कों पर उतरते हैं और जो दिखता है उसे सूखे आटे में रंग डालते हैं। इस दौरान लोगों की नाक, आंखों और मुंह के अंदर भी आटा चला जाता है और फिर भी इसे मजे में लिया जाता है। कई लोग मास्क लगाए भी दिख जाते हैं।
जर्मनी का ऑक्टोबरफेस्ट पूरी दुनिया में मशहूर में है। इसे जर्मनी के म्यूनिच में सोलह दिनों तक मनाया जाता है। इस त्योहार में दुनिया की सबसे बढ़िया बियर को सर्व किया जाता है। इसे 1818 से मनाया जाता है। लोग जमकर बियर पीते हैं और दुनिया की नामी बियर कंपनियां इस त्योहार में बियर पहुंचाती है।