आपने बेशकीमती गहनों, कपडों और महंगे घरों के बारे में कई बार सुना होगा। आज आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी जीभ की कीमत जानकर आपके होश उड जाएंगे। इस लड़की की जीभ की कीमत है नौ करोड रुपए। चॉकलेट बनाने वाली मशहूर कंपनी कैडबरी ने हाल ही 'हायलेई कर्टिस' नाम की एक लडक़ी की जीभ की यह कीमत लगाई है। कंपनी ने हायलेई कर्टिस की जीभ का करीब मिलियन पाउंड में बीमा कराया है।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : mirror
जिसकी भारतीय रूपये में कीमत है 81,537,870.34 रुपये यानि लगभग नौ करोड़। "कर्टिस" कैडबरी की 300 लोगों की चॉकलेट टेस्टिंग टीम की सदस्य है। कर्टिस चॉकलेट को परफेक्ट स्वाद के लिए चखने का काम करती हैं। इसीलिए चॉकलेट एक्सपर्ट कर्टिस के टेस्टबड्स का बीमा करवाया गया है। इसके चलते उन्हें सख्त नियम भी बताएं गए है कि वो अपने टेस्टबड्स को नुकसान पहुंचाने वाला कोई काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : dailymail
'कर्टिस' कैडबरी क अलावा बॉर्नविल चॉकलेट के लिए भी काम करती हैं। कर्टिस वहां भी एक चॉकलेट साइंटिस्ट हैं और चॉकलेट बनाने वाली कंपनियों के लिए नए-नए फ्लेवर्स और भविष्य की योजनाओं पर काम करती हैं।
अपनी जीभ के इस महत्वपूर्ण काम और बीमा के चलते कर्टिस को भी अपनी जीभ का खास ख्याल रखना होता है और खाने पीने की कई चीजों से पूरा परहेज करना होता है। कर्टिस न तो बहुत गर्म चीजें खा सकती हैं जिनसे उनकी जुबान के चलने और टेस्टबड्स के आहत होने का खतरा हो, न वे तीखे मिर्च मसालेदार खाना खा सकती हैं।