इन दिनों तुम तरबूज तो खा ही रहे होगे। क्या आपको पता है कि बीजिंग के देशिंग जिले में लोग तरबूज खाते ही नहीं, बल्कि उसे संग्रहालय में सजाते भी हैं। जी हां, अगर यकीन नहीं तो यहां देख लें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Watermelon Museum
यहां एक अनूठा ‘वाटरमेलन म्यूजियम’ है, जो तरबूज को समर्पित है। यह दुनिया का पहला और एकमात्र तरबूज संग्रहालय है। इसमें कई प्रकार के तरबूज प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा यहां तरबूज से तैयार कई तरह की कलाकृतियां भी सजाई गई हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Watermelon Museum
संग्रहालय में प्रदर्शित सभी तरबूज असली नहीं हैं, बल्कि इनको मोम से तैयार किया गया है। दरअसल, असली तरबूज जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक रखना संभव नहीं है। हालांकि, ये तरबूज भी असली ही प्रतीत होते हैं।