फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच के टुकड़ों पर चलती हैं लड़कियां, पैर में नहीं आती एक भी खरोंच

Mon, 02 Oct 2017 02:35 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
गरबा
नवरात्रि में गरबा की धूम हर जगह होती है। रंग बिरंगे लहंगा चोली पहनकर लोग एक साथ गरबा खेलते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐेसे गरबा आयोजन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आप अचरज में पड़ जाएंगे।

गरबा लोग कई तरह से खेलते हैं। कुछ लोग हाथों में दिया लेकर तो कोई आग के गोले के अंदर मशाल के साथ तो कहीं सांप के साथ करतब दिखाते हुए लोग गरबा खेलते हैं। यानि कि जितने शहर उतने ही तरीके।

पढ़ें- चिंपैंजी और मुर्गी के बच्चे के बीच ऐसी दोस्ती पहले नहीं देखी होगी, देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 5
गरबा
गरबा की सबसे ज्यादा रौनक जिस राज्य में दिखाई देती हैं वो है गुजरात। यहां पर अलग अलग शहरों में नवरात्रि के दिन खास तरह का आयोजन किया जाता है। गुजरात का ऐसा ही अनोखा शहर जूनागढ़ है जहां पिछले 10 सालों से ऐसा गरबा खेला जाता है जिसे देखकर लोग हैरानी में पड़ जाते हैं। 

पढ़ें- जब 10 फुट से ज्यादा लंबा मगरमच्छ दिखा आबादी के बीच तो उड़ गए होश
विज्ञापन

3 of 5
गरबा
नवरात्रि में अष्टमी के दिन यहां पर 11 से 14 साल की लड़कियां गरबा करती है लेकिन गरबा खेलने के लिए उनके पैरों के नीचे मिट्टी नहीं बल्कि कांच के टुकड़े बिछा दिए जाते हैं। 

पढ़ें- गाजर समझ कार को खाने लगा गधा, मामला पहुंचा कोर्ट

4 of 5
गरबा
इतना ही नहीं बल्कि उनके हाथों में जलता हुआ दीपक भी होता है। इस आयोजन की खास बात ये है कि यहां पर आने वाली लड़कियों की उम्र के लिए एक पैमाना निश्चित है और उससे कम या ज्यादा उम्र की लड़कियों को इस खास तरह का गरबा खेलने की इजाजत नहीं दी जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गरबा
अब आप से सोच रहे होंगे कि कांच के टुकड़ों पर गरबा खेलते हुए इन लड़कियों के पैर खून से लहुलुहान हो जाते होंगे। हालांकि दिलचस्प बात ये हैं कि गरबा के दौरान लड़कियों के पैर पर एक खरोंच तक भी नहीं आती। इस आयोजन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ होती है और लोग इसे देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें