फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चेहरों के साथ जीने को मजबूर थी मासूम, अब मिली दर्द से मुक्ति

Fri, 27 Jan 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : DailyMail
तीन साल की इस लड़की की जिंदगी आम बच्चों से काफी अलग है। अपने दो चेहरे के साथ जिंदगी जीना इस बच्ची के लिए किसी सजा से कम नहीं था।

बात हो रही है चेहरे से भी ज्यादा बड़े ट्यूमर की जो इस बच्ची के चेहरे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
Melyssa Delgado Braga को एक दुर्लभ किस्म का ट्यूमर है। यह ट्यूमर इतना बड़ा है कि उसके दूसरे चेहरे जैसा लगने लगा है। डॉक्टर्स का कहना था कि यह ट्यूमर कम से कम सवा दो किलो का था और ऐसा लगता था कि उसके जबड़े से एक और सर लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्यूमर के कारण Melyssa का कुछ खाना-पीना भी मुश्किल था जिसकी वजह से वह काफी कमजोर भी हो गई थी। ब्राजील के डॉक्टर्स मान बैठे थे कि वह ज्यादा दिन नहीं जी पाएगी। अगर ट्यूमर का इलाज किया भी गया तो उसका कमजोर इम्यून सिस्टम सर्जरी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।

4 of 6
लेकिन Melyssa के माता-पिता ने अपनी बच्ची को बचाने के लिए कैंपेन शुरू किया। उसके ऑपरेशन और अमेरिका में रहने के लिए उन्होंने लोगों से फंड मांगने शुरू किया।  एक महीने के भीतर ही दुनियाभर से लोगों ने उसके ऑपरेशन के लिए पैसे डोनोट कर दिए थे कि ऑपरेशन हो पाए।
विज्ञापन

5 of 6
Melyssa का ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतना बड़ा ट्यूमर नहीं देखा था। आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद अब उसका ट्यूमर हटाया जा चुका है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स का कहना था कि वह सौभाग्यशाली हैं जो बच गईं, वरना अक्सर लोग सांस ना ले पाने की वजह से अपनी जान गवां बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑपरेशन के बाद Melyssa अब बाकी लोगों की तरह ही हंस-बोल रही है। उनके माता-पिता को उम्मीद है कि उनकी बच्ची अब आम बच्चों सी जिंदगी जी पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें