एक एम्प्लॉई के दिल का सबसे बड़ा दर्द मन मुताबिक छुट्टी न मिलना है। दफ्तर से छुट्टी मारो तो सैलरी कट जाती है। आप भी अगर ये पीड़ा झेल चुके हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए...
विज्ञापन
2 of 5
office
आप, शायद यकीन भी नहीं करेंगे, लेकिन आपको बता दें, फ्रांस एक ऐसा देश है जहां दफ्तरों में छुट्टियों की चिंता खुद एम्प्लॉइज से ज्यादा सरकार को होती है। जी हां यहां एम्लॉइज की छुट्टी को लेकर अजब कानून हैं। ये तब पुरी दुनिया को पता चला जब हाल ही में एक बेकर पर 3600 डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने के पीछे की वजह थी उसका छुट्टी न लेना।
विज्ञापन
3 of 5
france
फ्रांस में छुट्टी न लेने वाले पर जुर्माना लगता है। 41 वर्षीय सेड्रिक वाइव्रे पर आरोप था कि उसने पिछले साल की गर्मी से अब तक कोई भी छुट्टी नहीं ली थी। यह वहां के लेबर लॉ के खिलाफ है। सप्ताह में एक दिन की भी छुट्टी लिए बिना सातों दिन बेकरी को खुला रखना कानून के विरुद्ध है।
4 of 5
bekari
इस शख्स ने टूरिस्ट की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे सप्ताह अपनी बेकरी को खोल कर रखा था, जबकि फ्रांस के लोकल लेबर लॉ की मानें तो छोटे बिजनेसमैन सप्ताह में सिर्फ 6 दिनों तक ही काम कर सकते हैं, लेकिन सेड्रिक और उसके कर्मचारियों ने न सिर्फ सातों दिन काम किया बल्कि देर रात तक भी कार्य किया।