फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरे के जाल में फंसी 'व्हेल की उल्टी', बन गया करोड़पति

Wed, 09 Nov 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कहते हैं किस्मत मेहरबान हो तो, आम इंसान भी रातोंरात करोड़पति बन जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ भी हुआ जिसे एक उल्टी ने सेकेंड्स में करोड़पति बना दिया।
विज्ञापन

2 of 6

ओमान के तीन मछुआरे समुद्र में रोज की तरह मछली पकड़ने गए थे। जब मछली पकड़ने वाला जाल उन्होंने अपनी नाव पर खींचा तो उनके होश ही उड़ गए। क्योंकि जाल में मछलियां नहीं बल्कि उल्टी का एक विशाल टुकड़ा मौजूद था।
विज्ञापन

3 of 6
टाइम्स ऑफ ओमान की रिपोर्ट के मुताबिक मछुआरों के जाल में 80 किलो एम्बरग्रिस मिला था। एम्बरग्रिस दरअसल बहुत कीमती वैक्स होती है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनती है। सीधे तौर पर इसे व्हेली की उल्टी भी कहते हैं।

4 of 6
इस उल्टी का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है और इसकी कीमत करोड़ों में लगती है। इस वैक्स की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। हालांकि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरत के ट्रेडर्स ने 19,500 डॉलर प्रति किलो से खरीदने की पेशकश की है। लेकिन मछुआरे 35 हजार डॉलर प्रति किलो के ऑफर तक होल्ड करके रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मछुआरों के मुताबिक उनके 20 साल के फिशिंग अनुभव में पहली बार उसके हाथ एम्बरग्रिस लगा है। एक्सपर्ट्स से पुष्टि करवाने के बाद उन्हें पता चला कि उनके हाथ खजाना लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस मोम का इस्तेमाल कई लग्जरी-कॉस्मेटिक ब्रॉन्ड्स जैसे Chanel और Lanvin करते हैं। यही वजह है कि दुनिया भर से लोग इन मछुआरों से संपर्क कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें