अब तक आपने व्हाइट हाउस वाले ओबामा को देखा होगा, अब मिलिए टूर गाइड 'मिस्टर ओबामा' से, जिनसे मिलने के लिए लोग दूर देशों से आते हैं। यही नहींं मिस्टर ओबामा कहीं भी जाते हैं तो लोग सेल्फियों की बौछार करने लगते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : dailymail
43 साल के 'मिस्टर ओबामा' 5 बच्चों के बाप हैं। 10 सालों से अफ्रीका में टूर गाइड का काम कर रहे हैं। वो कहीं भी जाते हैं तो लोग सेल्फी लेने के लिए जमावड़ा लगा देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : dailymail
43 साल के उस युवक का असली नाम 'जोस ओलिवेरिया' है। अब तो आप समझ गए ही होंगे कि यह आदमी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का छोटा जुड़वा भाई है। जिसकी शक्ल सूरत से लेकर शरीर का रंग भी पूर्व राष्ट्रपति ओबामा से मिलता है।
4 of 5
- फोटो : dailymail
ओबामा की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम लोगों ने 'मिस्टर ओबामा' रख दिया है। बच्चे तो उसे ओबामा अंकल ही कहते हैं, हालांकि ये आदमी टूरिस्ट गाइड है तो जिन नए लोगों से मिलता है, सबका रिएक्शन एक जैसा रहता है। सब इसे ओबामा का छोटा भाई ही समझते हैं।
उस आदमी का कहना है कि 'ये मेरे लिए बहुत बड़ा मजाक जैसे लगता है कि मैं ओबामा की तरह दिखता हूं। हालांकि ये मुझे कभी नहीं लगा कि मैं मिस्टर ओबामा हूं, मैं कहीं भी जाता हूं तो लोग मुझे पकड़ कर तस्वीरें लेते हैं और मुझसे बात करने में रुचि दिखाते हैं'।