फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान 4 हजार साल पुराने मकबरे से मिला कुछ ऐसा, लोग रह गए दंग

Sat, 22 Apr 2017 10:59 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
मिस्र के खोजकर्ताओं ने नील शहर में खुदाई के दौरान 3,000 से अधिक साल पुराने एक मकबरे का पता लगाया है। यह मकबरा लक्सर के नील शहर में दबा मिला है। यह यूत्ररहाट का मकबरा है जो एक न्यायाधीश था। यहां पर एक खुली अदालत थी जिसमें एक आयताकार कक्ष, एक गलियारे और भीतर भी एक कक्ष बना हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
पुरातत्वविदों (आर्कियोलॉजिस्ट) को मकबरे के कमरों से मूर्तियों का एक संग्रह, लकड़ी के मुखौटे और एक प्रकार का ढक्कन मिला है। मकबरे के दूसरे कक्षों में खुदाई का काम अभी भी जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
मकबरे के निर्माण की तारीख प्राचीन मिस्र के प्रथम मध्यवर्ती कालावधि (2181-2055 ईसा पूर्व) की है और यह एक असामान्य खोज है। 

4 of 5
मिस्र के पर्यटन विकास प्राधिकरण के प्रमुख हिशम एल डेमेरी ने कहा कि "देश में पर्यटन उद्योग बढ़ रहा है और लक्सर में होने वाली खोजों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह की खोजें मिस्र के पर्यटन उद्योग के लिए सकारात्मक खबर है, जो हम सब की जरूरत है" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस मकबरे की खुदाई बेल्जियम के कैथोलिक युनिवर्सिटी ऑफ लौवेन के सहयोग से की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें