तेज धूप में रेगिस्तान में शायद ही कोई पैर रखना पसंद करेगा। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां लोगों को नग्न कर के पूरे शरीर को रेत से ढक दिया जाता है। जानिए क्यों इस जगह आदमी बड़ी संख्या में पंहुच रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मिस्र के रेगिस्तान में तेज धूप और खुले आसमान के नीचे इन लोगों को रेत के नीचे दफना दिया जाता है। रेत में इन लोगों को घुसाते हुए नग्न कर दिया जाता है। सिर तक रेस में धंसा देने के बाद वो उन्हें रेत में ही दस से पंद्रह मिनट के लिए रहने देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ये कोई सन बाथ नहीं है, बल्कि दिन में धूप जब सबसे तेज होती है तब यहां आए लोगों को रेत के अंदर दबा देते है। ये इलाज का तरीका है। यहां इलाज के नाम पर लोगों को रेत के अंदर गले तक घुसा दिया जाता है। जितने दिन इलाज चलता है उतने दिन मरीजों को नहाने की इजाजत नहीं होती।
4 of 6
यहां वही लोग आते हैं जिन्हें हड्डी से संबंधित रोग या फिर नपुंसकता की शिकायत होती है। इस इलाज की प्रक्रिया तीन से नौ दिनों के लिए चलती है। ये लोग उन दौरान वहीं रेत पर बने छोटे से घरों में तय वक्त के लिए रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इस इलाज का खर्च ढाई से साढ़े तीन हजार तक आता है। लेकिन इस इलाज का कोई वैज्ञानिनक तर्क नहीं है। लेकिन कहते हैं उन्हें इससे राहत मिलती है। साल में एक से दो बार तो ये इलाज लेने वो पक्का पहुंचते हैं।