फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बच्चे को निकल आई पूंछ, घरवालों ने बना डाला हनुमान

Thu, 06 Oct 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Vestigial Tail
इंसान पहले बंदर थे। ये हम सबने पढ़ा सुना है लेकिन माना बहुत कम लोगों ने। जब बताया जाता कि बंदर हमारे पूर्वज थे तो बार-बार यही सवाल आता था कि फिर आखिर पूछ कहां है। पर इस ख़बर को पढ़ने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि भले बंदर से इंसान बन गए हों पर पूंछ आज भी कहीं नहीं गई है।
बल्कि आज अगर पूंछ उग आए तो कितनी परेशानी होगी। इस ख़बर से आपको ये भी अंदाजा लग जाएगा। 

आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरी कहानी ? 
विज्ञापन

इस बच्चे को निकल आई पूंछ, घरवालों ने बना डाला हनुमान

2 of 7
Vestigial Tail
बात नागपुर की है। यहां डॉक्टर्स की एक टीम ने एक बच्चे की पूछ का ऑपरेशन कर उसे अलग किया है। बच्चे की उम्र 18 साल है। पूछ जन्म से ही उसके साथ थी। 
 
विज्ञापन

इस बच्चे को निकल आई पूंछ, घरवालों ने बना डाला हनुमान

3 of 7
Vestigial Tail
शुरुआत में तो घरवालों ने डॉक्टर को भी नहीं दिखाया। उन्हें लगा बच्चा कहीं 'अवतार' न हो। लेकिन धीरे-धीरे बच्चा बड़ा होना लगा। पता लगा बच्चा इस अवतार रूपी पूंछ से बड़ा परेशान है। 
 

इस बच्चे को निकल आई पूंछ, घरवालों ने बना डाला हनुमान

4 of 7
Vestigial Tail
दरअसल, पूंछ की वजह से उसे उठने, बैठने यहां तक की सोने में भी परेशानी होने लगी। वह स्कूल में भी ठीक तरह से नहीं बैठ पाता था। इतना ही नहीं पूंछ के साथ-साथ दर्द भी होता था। 
विज्ञापन

इस बच्चे को निकल आई पूंछ, घरवालों ने बना डाला हनुमान

5 of 7
Vestigial Tail
आखिरकार, हफ्तेभर पहले मां-बाप बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने इसी अच्छे से जांच की। इसके बाद दो दिन पहले डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिए पूंछ को बच्चे से अलग कर दिया।
विज्ञापन

इस बच्चे को निकल आई पूंछ, घरवालों ने बना डाला हनुमान

6 of 7
Vestigial Tail
न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉक्टर प्रमोद गिरि ने बताया, ‘सर्जरी कोई जरूरी नहीं थी. लेकिन पूंछ दबने के कारण बच्चे के स्पाइनल कोर्ड से जुड़ गई थी, इसलिए सर्जरी करनी पड़ी. इस तरह के मामले बहुत रेयर हैं। बच्चे की पूंछ ने तो लगभग-लगभग रिकॉर्ड ही बना लिया है.’
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बच्चे को निकल आई पूंछ, घरवालों ने बना डाला हनुमान

7 of 7
Vestigial Tail
कहां से आई पूंछ ? 
दरअसल, बच्चा जब गर्भ में पल रहा होता है तो उसकी रीढ़ विकसित होने से पहले पूंछ विकसित होती है। बाद में रीढ़ के विकसित होने पर धीरे-धीरे गायब हो जाती है। लेकिन जब गर्भ में रीढ़ पूरी तरह न बन पाए तो कुछ बच्चे रीढ़ से पहले बनी पूंछ के साथ ही पैदा हो जाते हैं। इस पूंछ में रक्तवाहिकाएं और उत्तक होते हैं और त्वचा से ढकी रहती है। 
आमतौर पर इसे हटाना आसाना होता है लेकिन जब कभी यह रीढ़ से जुड़ जाती है तो सर्जरी के जरिए ही हटाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें