फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को दिया 20 करोड़ रुपए का नायाब तोहफा, दुनिया रह गई दंग

Tue, 28 Nov 2017 09:53 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 7
Alan Wilzig
एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा नायाब तोहफा दिया कि पूरी दुनिया देखकर हैरान रह गई है। पेशे से सक्सेसफुल बिजनेसमैन रहा ये आदमी अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद प्यार करता है। बता दें एक बार उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे इसके लिए डिमांड की थी।   

 
विज्ञापन

2 of 7
Alan Wilzig
ये शख्स है अमेरिका के सेमी प्रोफेशनल रेसर 'एलन विलजिग'....। इन्होंने अपनी 23 साल की गर्लफ्रेंड को नायाब तोहफा देकर हैरान कर दिया है।  एलन की गर्लफ्रेंड ने उनसे डिमांड की थी कि वे अपनी 275 एकड़ की प्रॉपर्टी को एक रेस ट्रैक में तब्दील कर दें।

एलन ने अपनी गर्लफ्रेंड को बिना बताए इस जमीन पर एक शानदार कार रेसिंग ट्रैक तैयार करा दिया। न्यूयॉर्क के टागकेनिक शहर में मौजूद उनकी इस 150 साल पुरानी प्रॉपर्टी के नजारे देखने लायक हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Alan Wilzig with his girlfriend
गौरतलब हो इस रेसिंग ट्रैक की लंबाई करीब 1.85 किलोमीटर है। ट्रैक को एकदम फॉर्मूला वन रेस के ट्रैक की तरह ही तैयार किया गया है। 
इस ट्रैक में 9 तीखे मोड़ हैं, जो प्रोफेशनल रेसिंग के लिए तैयार किए गए हैं। 

4 of 7
demo
एलन जब-तब इस ट्रैक पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस लगाते नजर आते हैं। बता दें एलन के पास 33 करोड़ का कार-बाइक कलेक्शन मौजूद है। अब जानिए इस ट्रैक को तैयार करने में एलन ने कितना पैसा खर्च किया है। जब ये जानेंगे तो यकीनन आप चौंक जाएंगे।  

 
विज्ञापन

5 of 7
demo
ट्रैक को तैयार करने में 20 करोड़ रुपए की कुल लागत लगी है। ट्रैक के पास ही एलन ने एक मोटो-म्यूजियम भी बनवाया है जहां उन्होंने कुल 33 करोड़ की कीमत वाली लग्जीरियस स्पोर्ट्स कार और बाइकें लोगों के देखने के लिए रखी हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
racing track
इसे बनाने के लिए एलन को 2004 में न्यूजर्सी बैंक की ट्रस्ट कंपनी को बेचना पड़ा था जिसका सौदा 4800 करोड़ रु तय हुआ था। बता दें एलन इसी कंपनी के सीईओ रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए डेलीमेल की ये वीडियो

http://www.dailymail.co.uk/news/article-5119383/Banking-heir-turns-backyard-Formula-One-racetrack.html#v-1972596934875762512
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें