फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने देखने पर मजदूर का उड़ाया मजाक, फिर दुनियाभर से हुई तोहफों की बरसात

Fri, 09 Dec 2016 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुछ चीजें इंसान के बजट में नहीं होती , लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह किसी कीमती चीज को देख भी नहीं सकता। एक सफाई कर्मचारी की तस्वीर दुनियाभर में वायरल हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी हसरत से सोने की दुकान पर गहने देख रहा था। जानिए कैसे लोगों ने इस आदमी की झोली में सोने और पैसों की बरसात कर दी।
विज्ञापन

2 of 5

सऊदी अरब में रहने वाला ये  65 वर्षीय प्रवासी मजदूर अब्दुल करीम रोज की तरह लोगों की दुकान के बाहर सफाई कर रहा था। गहने की दुकान के बाहर सफाई करने के दौरान वो गौर से गहनों को देखने लगा। तभी किसी ने इसकी फोटों खींच ली और ट्विटर पर शेयर कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
लेकिन फोटो का कैप्शन चौंकाने वाला लिखा गया था। फोटो पर लिखा था 'This man deserves to only look at rubbish' मतलब ये आदमी केवल कूड़ा-कचरा देखने के लायक है।

4 of 5

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग इस मजदूर के समर्थन में उतर आए। दुकान के मालिक को जब ये बात पता चली तो उन्होंने करीम को सोने का हार तोहफे में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इतना ही नहीं लोगों ने कैश और iphone-7 भी तोहफे में दिया। लोग दूसरे देशों से भी करीम की मदद के लिए आगे आ रहे हैं ताकि वह बांग्लादेश वापस लौटकर अपने परिवार के साथ रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें