पत्थर अगर खुद खिसकने लगे तो ये देखकर आप भी डर जाएंगे। ऐसा होने के पीछे किसी अदृश्य शक्ति का हाथ समझेंगे। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां पत्थर खुद ब खुद खिसक रहे हैं। ये खिसकते पत्थर नासा के लिए भी पहेली बन गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
डेथ वैली उत्तरी अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थित पृथ्वी का सबसे गर्म स्थान है। लेकिन ये वैली खुद ब खुद खिसकने वाले पत्थरों की वजह से चर्चा में रहती है। यहां बिखरे पत्थरों के पीछे आड़ी-टेढी लकीरें आज भी दिखती है।
विज्ञापन
3 of 6
इस घाटी में करीब 150 से अधिक पत्थर ऐसे पत्थर हैं जो सर्दियों में करीब 250 मीटर से अधिक दूर तक खिसके मिलते हैं। हालांकि, किसी ने उन्हें आंखों से खिसकते नहीं देखा।
4 of 6
अपने आप खिसकने वाले इन पत्थरों के रहस्य को सुलझाने के लिए 1972 में वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई गई। टीम ने पत्थरों पर सात साल अध्ययन किया। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। लेकिन वैज्ञानिक उस वक्त चौंक गए जब कुछ साल बाद उन्होंने एक अनोखा दृश्य देखा।
विज्ञापन
5 of 6
केरीन नाम का लगभग 317 किलोग्राम का पत्थर अध्ययन के दौरान जरा भी नहीं हिला था। लेकिन जब वैज्ञानिक कुछ साल बाद वहां वापस लौटे, तो उन्होंने केरीन नाम के इस पत्थर को 1 किलोमीटर दूर पाया।
वैज्ञानिकों के मुताबिक तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण ये पत्थर खिसक जाते हैं, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार इसके पीछे आत्माओं का हाथ है, क्योंकि उन्नीसवीं शताब्दी के शुरुआती सालों में सोने-चांदी के खदानों की खोज में निकलने वाले लोग जब इस इलाके से गुजरते थे तो उनकी मौत हो जाती थी। हालांकि इन पत्थरों के खिसकने की सही वजह क्या है ये कोई दावे के साथ नहीं बता सका है।