सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक वीडियों ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल इस वीडियो में महिलाओं को बुर्का पहनकर नाचते दिखाया गया है। जानिए क्यों विवादों में फंस गया है ये वीडियो।
विज्ञापन
2 of 3
सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध है। ऐसे में एक वीडियो में महिलाएं डांस करते, गाना गाते, स्केटिंग और बास्केटबॉल खेलते दिखाया गया। इतना ही नहीं वीडियो में गाड़ी चलाते हुए लड़का दिखाई दे रहा है और कार में बुर्का पहने तीन महिलाएं सवार हैं। जबकि कई मुस्लिम देशों में बिना किसी पुरुष अभिभावक के महिलाओं के यात्रा करने पर प्रतिबंध है।
बुर्का पहने हुए महिलाओं का वीडियो यू-ट्यूब पर 23 दिसंबर को अपलोड किया था। जिसे अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक तरफ जहां लोग इस तरह के वीडियो का विरोध कर रहे हैं, वहीं अधिकतर देशों में महिलाओं की आजादी को दिखाती इस वीडियो की प्रशंसा की जा रही है।