फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पौधे से भी बनेगा अंडा, छात्रों ने खोज निकाला ये गजब तरीका

Mon, 25 Sep 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
जब लोगों से पूछा जाता है कि क्या आप वेजिटेरियन हैं तो इनमें कुछ लोगों का जवाब सुनकर सिर ही चकरा जाता है। उनका जवाब होता है कि वो पूरे वेजिटेरियन हैं, लेकिन सिर्फ अंडा खाते हैं। दलील दी जाती हैं कि अंडा मांसाहार नहीं है। लेकिन अब अगर कोई ऐसा बोले तो उसकी बात पर विश्वास कर लिजिएगा। जनाब अब तो ऐसा अंडा भी तैयार हो गया है, जो पौधे से बना है। दिखने में बिल्कुल मुर्गी के अंडे जैसा ही है।

(प्रतिकात्मक तस्वीर)

ये भी पढ़ें- CV की जगह इस शख्स ने भेज दिया खिलौना, गौर से देखने पर पता चली वजह
विज्ञापन

2 of 5
पौधे से बना ये उबला अंडा दिखने में बिल्कुल मु्र्गी के अंडे जैसा ही है। आपको वैजी एग में भी रियल एग जैसे ही पीली जर्दी आदि सब कुछ मिलेगा। इसे बनाने में वनस्पति तेल और जैल जैसे पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसमें वास्तविक अंडे में पाया जाने वाले कोलेस्ट्रोल जैसा कुछ भी नहीं हैं। हालांकि इस शाकाहारी अंडे को बनाने के लिए जिस पौधे का आधार इस्तेमाल किया गया है, उसे सोयाबीन माना जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस शाकाहारी अंडे को बनाया है उडीन यूनिवर्सिटी के फूड साइंस विभाग में पढ़ने वाले चार स्टूडेंट्स की टीम ने, हालांकि उन्होंने पहले ही अपने इस आइडिया को पेटेंट करवा लिया है। 4 स्टूडेंट्स की इस टीम की एक सदस्य फ्रैंसेसा जुकोलो ने बताया कि इस अंडे की बिल्‍कुल सही रेसिपी को बनाने में उनकी टीम को करीब 18 महीने का समय लगा।

ये भी पढ़ें- डॉक्टरों ने बचा ली बेटे की जान, फिर भी इस कारण पिता ने कर दिया केस

4 of 5
उन्होंने बताया कि फलिदार पौधे के बेस से इस अंडे को बनाया गया, जिसमें से उन्होंने प्रोटीन, वेजिटेबल तेल और जैल जैसा पदार्थ निकाला। इसके साथ ही एक विशेष तरह का नमक भी निकाला, जिसकी वजह से शाकाहारी अंडे का स्वाद वास्तविक अंडे जैसा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई बड़ी फूड कंपनियां उनसे संपर्क कर जानने की कोशिश कर रही हैं कि वे बाजार में कैसे इस प्रोडेक्ट को  बेच सकते हैं। फ्रंसेसा के अनुसार इसमें उन फूड कंपंनियों की अधिक दिलचस्‍पी होगी, जो शाकाहारी ग्राहकों के लिए सामान बनाती है। उन्होंने बताया कि इसे जैविक और शाकाहारी किराने की दुकान पर बेचा जा सकता है, लेकिन इसकी ‌डिमांड को देखते हुए इसे किसी भी सुपर मार्केट में बेचा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने तैयार की चाय से बनी Wine, आप चखेंगे क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें