फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगलने की फिराक में था अजगर, महिला ने कुछ ऐसा किया वो कोने में दुबका

Sun, 08 Oct 2017 12:13 PM IST
amarujala.com, presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
अजगर
किसी भी खतरनाक चीज को सामने देखते ही पसीने छूटना लाजमी है। लेकिन अगर आपको ये पता चले कि आपके घर में एक खतरनाक चीज छिपी है और दिन रात आप उसी के साथ सो रहे हैं तो आपका यकीन करना मुश्किल होगा। 

पढ़ें- दूल्हे ने हायर किया जासूस और शादी के दिन खोल दी दुल्हन की पोल
 
विज्ञापन

2 of 5
अजगर
ये कोई कहानी का हिस्सा नहीं बल्कि सच्ची घटना है जो ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ घटी। ये महिला शॉपिंग करने के लिए बाहर गई थी लेकिन जब वो घर वापस आई तो उसे इस बात का एहसास तक नहीं था कि घर में छिपा एक खतरनाक जीव उसका इंतजार कर रहा है। 

पढ़ें- एक ऐसा गांव, जहां पर जूते पहनने की सजा कत्ल से भी खतरनाक
विज्ञापन

3 of 5
अजगर
काफी देर बाद जब महिला घर आई तो वो कार से सामान निकालकर घर के अंदर रखने लगी। ऐसा उसने कई बार किया। हालांकि थोड़ी देर बाद महिला को इस बात का एहसास हुआ कि कोई उसे घूर रहा है। महिला ने जब दरवाजे के पास ऊपर की तरफ देखा तो उसे पता चला की वहां पर सांप मौजूद है। सांप को देखते ही महिला की चीख निकल पड़ी।

पढ़ें- इस जगह के हर मंदिर के नीचे दफन है एक राज, जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

4 of 5
अजगर
इसके बाद महिला ने आनन फानन में ब्रिस्बेन स्नेक कैचर्स को फोन किया। कुछ ही देर बाद जब टीम पहुंची तो उसने घर की डोर बैल के ऊपर बैठे हुए सांप को बाहर निकाला और बाद में पता चला कि वो सांप नहीं बल्कि अजगर है जो महिला को दबोचने की फिराक में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर
स्नेक कैचर्स ने महिला को बताया कि ये कारपेट पाइथन है जो जहरीला नहीं बल्कि खतरनाक होता है। ये छोटे मोटे जीव जंतुओं का शिकार करता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें