फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां समंदर किनारे रखा गया अनोखा फ्रिज, हर दिन सैकड़ों लोगों का भरता है पेट

Thu, 31 Aug 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
भारत में जहां एक तरफ हजारों लाखों लोग भूखे पेट सोते हैं वहीं चेन्नई में एक कम्युनिटी ऐसी है जिन्होंने भूखों का पेट भरने के लिए फ्रिज खोल रखा है। यह कोई आम फ्रिज नहीं है, यह ऐसी फ्रिज है जिससे कोई भी कुछ भी निकालकर खा सकता है। फ्रिज सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है। इस फ्रिज की सुरक्षा के लिए एक गार्ड भी है।

पढ़ें- इस लड़की ने कुत्ते के साथ कर डाला ऐसा काम, इंसानियत हुई शर्मसार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चेन्नई के इलियट बीच पर रखा फ्रिज हजारों लाखों लोगों का पेट भरता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस फ्रिज में खाना कौन रखता होगा तो आपको बता दें इसमें खाना रखने वाला कोई और नहीं बल्कि वहीं के लोग है। लोग ही फ्रिज में खाना रख जाते हैं, चाहे वो घर का बना हो या किसी रेस्‍टोरेंट से लाया गया हो।

पढ़ें- फोटोशॉप की गई इन तस्वीरों को एक बार जरूर देखें, हंस-हंस कर हो जाएंगे बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 5
कोई भी इंसान जो भूखा है वो फ्रिज खोल सकता है और इसमें रखी कोई भी चीज खा सकता है। कम्‍युनिटी फ्रिज का यह आइडिया आर्थोडोंटिस डॉ. इसा फातिमा जैस्मीन का है। 
 

4 of 5
इस फ्रिज में सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि किताबें, कपड़ें, खिलौने और जूते भी दान कर सकते हैं। फ्रिज से लगा एक शेल्‍फ भी है जिसमें इन सामानों को रखा जा सकता है और जिसे इसकी जरूरत हो वो ले सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में बड़ी मात्रा में खाना बर्बाद होता है। इस फ्रिज को खोलने का मकसद भूखे सोने वाले गरीबों की भूख मिटाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें