फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉक्टर हमेशा सच नहीं बोलते', ये लड़की बनी जीता जागता सबूत

Thu, 18 May 2017 05:17 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : the sun
डॉक्टरों को भगवान मानने के केस आपने सुने होंगे लेकिन इतना यकीन कर लीजिए कि डॉक्टर जब कुछ कहें तो आंख बंद करके यकीन मत कीजिएगा। डॉक्टर हमेशा सच नहीं बोलते, इस चीज को साबित कर दिया है एक लड़की ने।

'अंबर बरहाम' 25 साल की है, कई सालों से वो थाइरॉइड की समस्या से जूझ रही थी। इलाज करवाने का भी कुछ विशेष फायदा नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने भी लगभग हार मान कर उस महिला को बाइपास सर्जरी करवाने की सलाह दी। 25 साल की 'अंबर बरहाम' एक बच्चे की मां और पेशे से टीचर है। 

डॉक्टरों का दावा था कि ये समस्या बिना सर्जरी के ठीक हो ही नहीं सकती। लेकिन अंबर की अपनी ही थ्योरी थी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : the sun
अंबर को डॉक्टरों की ये सलाह कुछ रास नहीं आई और उसका विश्वास टूट सा गया। 'सर्जरी करवा कर वजन घटाना' डॉक्टरों की इस सलाह को उसने गलत साबित किया और मात्र 8 महीनों में उसने अपना वजन भी घटाया और उसे थाइरॉइड से भी निजात मिली। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : the sun
पहले उसका वजन लगभग 124 किलो के बराबर था। अब उसका वजन मात्र 79 किलो है। अंबर ने कहा कि 'उसे नहीं लगता कि केवल सर्जरी करवा कर ही अपना वजन कम किया जा सकता है। मैने अपना डाइट चार्ट मेंटेन किया और हर रोज व्यायाम करने से मुझे कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिला'। 

4 of 5
- फोटो : the sun
उसका कहना था कि 'वजन घटाने के बाद मैनें लगभग 10 कपड़ों को रिटायर कर दिया है। फास्ट फूड और पिज्जा मुझे बेहद पसंद था लेकिन अब मैंने ये सब खाना कम कर दिया है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : the sun
'डॉक्टरों ने कहा था सर्जरी के लिए लेकिन मैंने उन्हें गलत साबित कर अपने तरीके से अपना वजन कम किया और अब मेरी समस्या भी सुलझ गई। अब मैं दूर तक दौड़ सकती हूं और जैसे मन वैसे कपड़े पहन सकती हूं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें