क्या आप जानते हैं, एक टेस्ट ड्राइवर की कितनी तनख्वाह हो सकती है..? आपका अंदाजा अगर हजारों रुपए में है तो बता दें यहां एक टेस्ट ड्राइवर सिर्फ इस काम के लिए 7 लाख रु/ महीने कमाई कर लेता है।
विज्ञापन
2 of 5
tom with supercar
ये सुनकर आपको ताज्जुब हुआ होगा, लेकिन ये हकीकत है। बता दें लंदन में रहने वाले टॉम एक्सटन पेशे से एक कार टेस्ट ड्राइवर है। इनका काम भले ही आपको मामूली सा लगे और आप उनकी तनख्वाह का आकलन करने में भूल कर दें, लेकिन सच्चाई ये है कि टॉम अपने इस पेशे से 7 लाख रु/ महीने तक कमा लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
tom with supercar
बचपन से ही टॉम लग्जरी कारों का शौक रखते थे। इसके लिए वे सोशल मीडिया अकाउंट और ब्लॉग्स पर लिखते रहते थे। लोगों ने उनके इस काम को काफी पसंद किया, जिसके बाद टॉम को लगा क्यों न लोगों को वीडियो के माध्यम से कार का रिव्यू करके दिखाया जाए। बस यहीं से टॉम यूट्यूबर हो गए। टॉम ने रिव्यू करते हुए यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया। लगातारा बढ़ते सब्सक्राइबर्स के बाद टॉम को मोटी कमाई होने लगी।
4 of 5
tom with supercar
आपकी जानकारी के लिए बता दें टॉम अब तक लेम्बोर्गिनी, पोर्शे, पगानी और कस्टम रेंज रोवर जैसी सुपरकारों का रिव्यू कर चुके हैं। उनके रिव्यू इतने सटीक पाए गए कि KIA जैसी लग्जरी कार ब्रांड ने भी उन्हें रिव्यू करने के लिए हायर कर लिया। आज टॉम कुछ कमाई सोशल मीडिया के माध्यम से करते हैं, तो कुछ कार कंपनियों के जरिए। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 लाख फॉलोअर्स हैं तो वहीं यूट्यूब पर 80 हजार सब्सक्राइबर्स।
टॉम भले ही हर महीने मोटी रकम कमा लेते हों लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड उनके इस काम को बिलकुल पसंद नहीं करती। टॉम खुद एक इंटर्व्यू के दौरान इस बारे में बताते हैं। अब आप सोचते होंगे की ऐसी लग्जरी कार होने से लड़कियां इम्प्रेस हो जाती हैं, तो आप बिलकुल गलत हैं। यहां मेरी गर्लफ्रेंड भी इससे इम्प्रेस नहीं होती।