यकीन ही नहीं होता जिस देश का सामान दुनियाभर में केवल सबसे सस्ता होने के लिए जाना जाता है, वहां ऐसी भी कोई घटना हो सकती है। हम बात कर रहे हैं हमारे पड़ोसी मुल्क चीन की... यहां हाल ही में एक उत्पाद की कीमत 2 अरब लगाई गई। हैरानीभरी बात यह है कि सामान इस कीमत पर बिक भी गया। लेकिन सबसे ज्यादा ताज्जुब करने वाली बात यह है कि जो सामान दो अरब रुपए की कीमत पर बेचा गया वह मात्र एक 'कटोरा' था।
माफ कीजिए कटोरे के साथ यहां 'मात्र' शब्द लगाना सही नहीं होगा क्योंकि यह सिर्फ एक कटोरा नहीं। इसकी खासियत जानकर ही आप इसके बारे में जान पाएंगे साथ ही यह भी कि आखिर इतनी कीमत पर कटोरा क्यों बिक गया। इससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि जिस चीनी सामान के बारे में एक मजाक बाजार में चलता है कि वह सबसे सस्ता होता है, इसलिए अब से आप अपने दिमाग से यह फितूर तो निकाल ही दें कि चीन का माल सिर्फ सस्ता होता है।
विज्ञापन
2 of 5
auction
हालांकि यह सच है कि चीन के बने महंगे सामान की बाजार में मांग नहीं रहती, लेकिन यह कटोरा इतनी ऊंची कीमत पर बेचा गया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आप सोच रहे हैं न कि सिर्फ एक कटोरे की कीमत 2 अरब रुपए कैसे हो सकती है और अगर कीमत इतनी है तो कोई उसे क्यों खरीदना चाहेगा। लेकिन भैया इस चाइना मेड माल की ऐसी कीमत लगेगी तो सवाल उठना भी लाजमी था। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि नीलामी में इस कटोरे की कीमत करीब-करीब 2 अरब रुपए लगाई गई।
विज्ञापन
3 of 5
auction
इस कटोरे की खासियत यह है कि ये चीन के 'चिंग राजवंश' का बताया जाता है। इस कारण दुर्लभ कटोरे की इतनी कीमत तय की गई है। बता दें कटोरे की कीमत एक नीलामी में 3.04 करोड़ डॉलर यानी 1 अरब 98 करोड़ रुपए लगाई गई है। हम जानते हैं कई लोगों के मन में अब भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस कटोरे को किसने खरीदा है? चलिए आपके इस सवाल का जवाब भी देते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो यह कटोरा चीन के सम्राट कांगशी के लिए बनाया गया था। इस कटोरे का व्यास 6 इंच बताया जाता है।
4 of 5
Emperor Kangshi of China
माना जाता है कि यह कटोरा राजा द्वारा 18वीं शताब्दी में प्रयोग किया जाता था। इसे चीन के एक बोलीदाता ने बोली शुरू होने के पांच मिनट के भीतर-भीतर ही खरीद लिया और इसके लिए उसने करीब-करीब 2 अरब रुपए खर्च डाले। बता दें कटोरे को चीन की पारंपरिक चित्रकला व यूरोपीय कला के मिश्रण का अद्भुत नमूना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि 18वीं शताब्दी में चीन के सम्राट कांगशी ने कटोरे का इस्तेमाल किया था।
गौरतलब हो पिछले साल भी एक चीनी कटोरा ढाई अरब रुपए में बिका था। पिछले साल बिकने वाला कटोरा चीन के सोंग वंश से जुड़ा था जो 1000 साल पुराना बताया जाता है। यह कटोरा 3.77 करोड़ डॉलर यानी 2 अरब 45 करोड़ रुपए में बिका था।