हर किसी का कोई ना कोई शौक होता है। लेकिन कभी-कभी आपका शौक आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। जैसा कि इस लड़की के साथ हुआ। सांप से लगाव इसे इतना महंगा पड़ गया कि इमरजेंसी जाने तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
2 of 5
अमेरिका के पोर्टलैंड में रहने वाली Ashley Glawe का सांप को पालना मुसीबत बन गया। उनका पालतु अजगर, जिसे वह बार्ट कह कर बुलाती हैं, ने उनके साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसे वह जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
हुआ यूं कि एक दिन अपने पालतु अजगर के साथ खेलते वक्त उनका अजगर ऐसी जगह फंस गया कि Ashley के होश उड़ गए। उन्होंने कानों में बड़े सी रिंग पहन रखी है। अजगर के साथ खेलते वक्त वह उस रिंग में से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा।
4 of 5
लेकिन अजगर पूरी तरह से रिंग के उस पार जाए उससे पहले ही बीच में फंस गया। उससे निकलवाने के लिए Ashley को हॉस्पिटल जाना पड़ा। वो चाहती थीं कि उनके अजगर को कोई परेशानी ना हो जिसके कारण डॉक्टरों को खास ध्यान रखना पड़।
अजगर को निकालने के लिए डॉक्टर्स ने उनके कान को सुन्न करके उसे खींचा ताकि अजगर उससे बाहर निकल सके। अजगर के बाहर निकलने के बाद Ashley ने कहा कि इस घटना ने उनके होश उड़ा दिए। वह एस वाक्य को कभी नहीं भूल पाएंगी।