फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तैरते रेस्टोरेंट में वक्त बिताने को तरसे कोई

Thu, 07 Apr 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : oddee
तैरते हुए रेस्टोरेंट में सबसे पहले नाम आता है ब्रिटिश कोलंबिया के सी रेस्टारेंट का। इसे कूड़े के ढेर पर बनाया गया था। इसके नीचे 1700 प्लास्टिक की बोतलें  दफ्न हैं। इस पर और कई रेस्टोरेंट खोलने का भी विचार है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : oddee
केरल का वेली लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट। ये रेस्टोरेंट वेली लेक के ऊपर बना हुआ है। इसका पानी सीधे अरब महासागर में जा मिलता है। इस झील के बीचोबीच एक गांव बसा हुआ है। यहां तक केवल ब्रिजों के सहारे पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
floating restaurant - फोटो : oddee
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है दुबई के द रूसतर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का। इस रेस्टोरेंट में एक बार में चार सौ लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसके अंदर बार से लेकर मनोरंजन के सभी साधन मौजूद हैं। 

4 of 8
- फोटो : oddee
हॉन्ग-कॉन्ग का जंबो किंगडम। ये 1976 से काम कर रहा है। इसे किसी चीनी राजमहल जैसा बनाया गया है।  ये दुनिया के कुछ सबसे बड़े रेस्टोरेंट में से एक है। इसमें 2300 मेहमान एक साथ बैठ सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : oddee
अब जान लीजिए द चाउडर बार्ज के बारे में। इसे 1934 में बनाया गया था। ये कैलिफोर्निया में है। ये जगह फिल्म निर्देशकों के लिए चुनिंदा फिल्मिंग स्पॉट के जैसे है। कई लोग यहां डिनर करना पंसद करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : oddee
ये कोई डूबता हुआ घर नहीं लग रहा है? ये तस्वीर है केनटुकी के कोविंगटन के द वॉटर फ्रंट की। इसे चलाने वाले लोग बताते हैं कि काफी पहले इसे एक हिमशैल से टक्कर झेलना पड़ गया था। लेकिन इसे किसी तरह बचा लिया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : oddee
ये है ऑस्ट्रिया के ग्रैज का द म्यू‌रिनसेल कैफे। इसे एक न्यूयॉर्क के आर्टिस्ट बिटो अकॉनसी ने बनाया है। इसे खास तरह से बनाया गया है ताकि ये खूबसूरत भी दिखे और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की मांग भी पूरी कर दे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : oddee
ये है ब्रिटिश कोलंबिया का द मैकबार्ज। इसे रेस्टोरेंट की नजर से नहीं बल्कि घूमने की जगह की तरह से बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे इसे छुपे हुए किचन ने चर्चे जुटा लिए। फिर एक दिन वो भी आया जब अपने बेहतरीन खाने की वजह से इसे ज्यादा लोग जानने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें