फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे के बिल जैसी दिखने वाली गुफा के अंदर मिला 700 साल पुराना रहस्य!

Fri, 21 Apr 2017 03:30 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
बर्मिंघम (इंग्लैंड) के रहने वाले फोटोग्राफर माइकल स्कॉट श्रॉपशायर (Shropshire) में घूमते हुए यूं ही फोटोग्राफी कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक किसान के खेत में मौजूद छोटे-छोटे गड्ढों पर पड़ी। उन्हें लगा कि वे खरगोशों के बिल होंगे। लेकिन बिल की तरह दिखने वाली वो चीज दरअसल गुफा थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
खरगोश की तलाश में जब माइकल इन गड्ढों के पास पहुंचे और गड्ढों के भीतर गौर से झांका, तो वहां उन्हें कुछ और ही नजर आया। आगे खोजबीन करने पर वहां 700 साल पुरानी गुफा मिली। ये गुफा सदियों से एक किसान के खेत के अंदर दबी हुई थी, जिसे अनजाने में इस फोटोग्राफर ने खोज निकाला। 


ये भी पढ़ें.... ये आदमी कूड़ेदान को घर बनाकर जी रहा है जिंदगी, रुह छूने वाली है कहानी
विज्ञापन

3 of 5
माइकल ने इस गुफा के बारे में पहले एक वीडियो में सुना था। उसी की तलाश में वे बर्मिंघम से श्रॉपशायर आए थे। लेकिन जब गुफा मिली, उस समय उनका इरादा खोजबीन के बजाय यूं ही टहलते हुए फोटोग्राफी करने का था। 

ये भी पढ़ें.. इस महिला ने अपनी 'जीभ' से ही कर डाला ऐसा काम, लोगों का हिल गया दिमाग

4 of 5
इतने लंबे समय बाद भी गुफा में मौजूद चैम्बर्स काफी अच्छी हालत में थे। कहा जाता है कि इस गुफा को नाइट्स टेम्पलर ने बनाया था। नाइट्स टेम्पलर एक क्रिश्चियन मिलिट्री ग्रुप का था, जो सन् 1129 से 1312 के बीच एक्टिव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस गुफा का इस्तेमाल सीक्रेट मीटिंग्स के लिए किया जाता था। 700 साल के बाद भी ये गुफा अच्छी स्थिति में थी। माइकल ने बताया कि उस दौर में इस गुफा का काफी महत्व था, इसलिए इसे लोगों की नजरों से छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें