10 साल के इस लड़के का वजन लगभग दो हाथी के बराबर है। एक जगह बैठ जाता है तो उसे उठने में भी दिक्कत होती है। इन्डोनेशिया के रहने वाले इस लड़के का नाम आयरा सोमांत्री है। जो दिन में ही नहीं रात में भी कई बार खाना खाता है। अगर खाना न दिया जाए तो चिल्लाने लगता है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : dailymail
डाइटिंग करने के बाद उस लड़के का वजन लगभग 191 किलो है। अभी भी उसे खाने की लत है वह करीब 5 मील चावल हर रोज खाता है। उसके पिता का कहना है कि वो लगभग 3 आदमी का खाना अकेले खा जाता है। मांस मछलियां और नूडल्स खाने के बाद भी वह भूखा महसूस करता है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : dailymail
उसके लिए कपड़े भी नहीं मिल पाते हैं, इसलिए वो नीचे एक कपड़ा बांधे रहता है। पिता का कहना है कि उसे भूख लगते ही चिल्लाने लगता है हमें न चाहते हुए उसे कुछ खाने के लिए देना ही पड़ता है।
4 of 5
- फोटो : dailymail
हालांकि इतना खाने से उसकी मौत भी हो सकती है लेकिन जब उसे भूख लगती है तो वो किसी की नहीं सुनता है। अपने मोटापे के कारण वो स्कूल भी नहीं जा पाता है। 17 अप्रैल तक उसने अपना वजन 16 किलो घटाया लेकिन यह उसके लिए काफी नहीं है। उसे नहाने से लेकर सोने तक हर काम में दिक्कत होती है।
अपना एक भी काम खुद से नहीं कर पाता है, खड़ा होने के लिए उसे दूसरे का सहारा लेना पड़ता है। मां बाप के लिए उनका ही बेटा काल बन गया है। उतना आमदनी भी नहीं है कि उस बच्चे का पेट भरा जा सके। भूख मिटाने के लिए उसके पिता कर्ज में डूबे हुए हैं।
अास पास के लोग भी उसके खाने से परेशान हैं जल्दी ही उसकी सर्जरी कराई जाएगी।