फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का वो अनोखा नाइट क्लब, जहां संस्कृत गीतों पर थिरकते हैं लोग

Thu, 10 Sep 2020 09:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में आमतौर पर नाइट क्लबों में हिंदी, पंजाबी या फिर अंग्रेजी गाने बजते हैं, जिसपर लोग थिरकते नजर आते हैं। क्या आपने कभी ऐसा नाइट-क्लब देखा है, जहां लोग संस्कृत गीतों पर थिरकते हैं। यह बात सुनकर आपको बहुत हैरानी हो रही होगी, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां लोग हिंदी या अंग्रेजी नहीं बल्कि संस्कृत गीतों पर थिरकते हुए नजर आते हैं। आज हम आपको इस अनोखे नाइट क्लब के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस देश का नाम है अर्जेंटीना, जहां की राजधानी ब्यूनस-आयर्स में ग्रोव नाम का एक नाइट क्लब है। यहां गणेश शरणम, गोविंदा-गोविंदा, जय-जय राधा रमन हरी बोल और जय कृष्णा हरे जैसे गीत बजते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अर्जेंटीना में स्थित यह नााइट क्लब हर मामलों में अनोखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्यूनस-आयर्स का यह नाइट क्लब कोई छोटा-मोटा नाइट क्लब नहीं है, बल्कि यहां एक साथ करीब 800 लोग गीतों पर थिरकते नजर आते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, एक भारतीय राजनयिक विश्वनाथन साल 2012 में अर्जेंटीना गए थे और उन्होंने ही अपने अनुभव साझा किए थे। उन्होंने बताया कि उस नाइट क्लब में न तो शराब मिलती है और न ही लोग धूम्रपान करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यहां तक की इस नाइट क्लब में ड्रग्स की भी मनाही है और मांस-मछली भी नहीं मिलता। यहां सिर्फ सॉफ्ट ड्रिंक्स, फलों का रस और शाकाहारी खाना ही मिलता है। इस नाइट क्लब में गाने वाले रोड्रिगो कहते हैं कि यहां मंत्रों, योग, ध्यान, संगीत और नृत्य के जरिए देह का आत्मा के साथ संबंध स्थापित कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें