फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की वो सबसे खतरनाक जेल, जहां एक-दूसरे की जान ले लेते हैं कैदी

Mon, 03 Aug 2020 03:29 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gitarama central jail - फोटो : social media
समाज में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और दोषियों को कानूनन सजा दिलाने के लिए जेल में कैद किया जाता है। दुनियाभर में मौजूद जेलों को लेकर आपने कई तरह की बातें सुनी होगी। कई जेलों में कैदियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है, तो वहीं कई जेलों में थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जेल के बारे में बताएंगे, जो दुनिया के सबसे खतरनाक जेलों में शुमार है। इस जेल में कैदियों का जीवन हर समय खतरे में रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
Gitarama central jail - फोटो : social media
दरअसल, इस जेल का नाम गीतारामा सेंट्रल जेल है जो अफ्रीकी देश रवांडा में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस जेल में सुरक्षाकर्मी कैदियों को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन कैदी आपस में ही एक-दूसरे को जान से मार देते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस जेल के कैदी लाशों को खा भी जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Gitarama central jail - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गीतारामा सेंट्रल जेल की क्षमता 600 कैदियों की हैं। लेकिन यहां पर 7,000 से भी अधिक कैदियों को रखा जाता है। जेल में जगह कम होने के वजह से कैदियों को खड़े-खड़े ही दिन गुजारना पड़ता है।

4 of 5
Gitarama central jail - फोटो : social media
गीतारामा सेंट्रल जेल में कैदी दिन-रात खड़े होने के वजह से जल्द ही किसी न किसी बीमारी के चपेट में आ जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो इस जेल में हर दिन 8 लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gitarama central jail - फोटो : social media
हालांकि, कई मानवाधिकार संगठन जेल की प्राशसनिक व्यवस्था को लेकर विरोध करते रहे हैं। लेकिन इन विरोध के बावजूद भी गीताराम सेंट्रल जेल के कैदियों के जीवन स्तर में कोई खास सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें