फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? 13 देशों से गुजरता है, रास्ते में नहीं है कोई नदी और जलस्रोत

Mon, 06 Oct 2025 02:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

World Longest Walking Route: ज्यादातर लोगों का सपना दुनिया घूमने का होता है। बैग में जरूरी सामान पैक कर लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। कई लोग प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं, कुछ लोग अलग-अलग शहरों की विविधता देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? - फोटो : Adobe Stock
World Longest Walking Route: ज्यादातर लोगों का सपना दुनिया घूमने का होता है। बैग में जरूरी सामान पैक कर लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। कई लोग प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं, कुछ लोग अलग-अलग शहरों की विविधता देखना चाहते हैं। इसके लिए लोगों को कई नदियों या जल स्त्रोतों को पार करना होता है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे लंबे पैदल यात्रा के बारे में बताने वाले हैं, जिसके रास्ते में कोई नदी या जलस्त्रोत नहीं है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश नाविक जॉर्ज मीगन अर्जेंटीना से 30,608 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर 1983 में अलास्का पहुंचे थे। उन्होंने यह लंबी यात्रा कुल 2425 दिनों में पूरी की थी, तो वहीं अमेरिकी आर्मी रेंजर होली हैरिसन ने इसी रास्ते पर साल 2018 में 530 दिनों में 23,305 किलोमीटर की दूरी तय की थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? - फोटो : Adobe Stock
एक और प्रतियोगी हैं जिन्होंने सबसे लंबी पैदल यात्रा की है। इन्होंने साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से यात्रा की शुरुआत थी। उन्होंने अपनी यात्रा पूरी करने के लिए गूगल मैप की मदद ली थी। इस प्रतियोगी ने रूस के मागाडान पहुंचने के लिए 22,104 किलोमीटर की दूरी तय की। लेकिन इनका नाम गोपनीय रखा गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? - फोटो : Adobe Stock
रास्ते में नहीं है कोई नदी या बड़े जलस्रोत

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अगर आप बिना कोई नदी या जलस्रोत पार कर सीधी रेखा में जाना चाहते हैं, तो चीन से पुर्तगाल तक की यात्रा कर सकते हैं। आयरलैंड के कॉर्क स्थित कोलिंस एयरोस्पेस एप्लाइड रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के फिजिसिस्ट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रोहन चाबुकश्वर और नई दिल्ली स्थित आईबीएम रिसर्च के इंजीनियर कुशल मुखर्जी ने साल 2018 में इस रास्ते की खोज की थी। रोहन और कुशल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीधी रेखा से पैदल यात्रा करने पर करीब 11,240 किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी होगी। इस रास्ते में आपको किसी भी नदी या जलस्रोत को पार नहीं करना होगा। 

Viral Video: महिला ने बताया बॉस को काबू करने का आसान जुगाड़, वीडियो देख लोगों ने लिए मजे, बोले-इससे काम बनेगा?

4 of 5
कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? - फोटो : Adobe Stock
दक्षिण-पूर्वी चीन से इस रास्ते की शुरुआत होती है। इस रास्ते में कुल 13 देश पड़ते हैं जिनमें मंगोलिया, कजाकिस्तान, रूस, बेलारूस, यूक्रेन, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, लींचस्टेनटीन के अलावा स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल के सैगरेस का इलाका शामिल हैं। यह रिपोर्ट साल 2018 में arXiv प्रीप्रिंट डेटाबेस में प्रकाशित की गई थी।

Viral Video: बकरी को डायपर पहनाकर मॉल में घुमाने लाया शख्स, एस्केलेटर पर घुमाया, नजारा देख लोग हुए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? - फोटो : Adobe Stock
सीधी यात्रा करना है मुश्किल

स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन के जीआईएस कॉर्डिनेटर और चीफ कार्टोग्राफर डैन कोल ने बताया है कि इस रास्ते की खोज एक रीक्रिएशनल कार्य है और रोहन और कुशल ने अपनी रिपोर्ट में यह बात बताई है। आप किसी गोल ग्रह पर सीधा रेखा में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर इस रास्ते को देख जाए, तो ये भी गोलाकार हो जाता है। लेकिन ये दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग है और इस रास्ते में एक भी नदी या जलस्रोत नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें