दुनिया पर एक बार फिर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अंतरिक्ष से खतरनाक आफत धरती की तरफ आ रही है जो परणामु बम से ज्यादा तबाही मचा सकती है। इसको लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। इससे पहले साल 2018 में ऐसा ही खतरा पृथ्वी पर मंडरा रहा था। उस समय एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब से गुजरा था। नासा के एस्टेरॉयड ट्रैकर के मुताबिक, यह कुतुबमीनार से भी ढाई गुना ज्यादा लंबा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह धरती से टकराता है, तो परणामु बम से भी ज्यादा तबाही मचाएगा।
इसका नाम एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) है। यह एस्टेरॉयड 190 मीटर (623 फीट ) लंबा है। नासा एस्टेरॉयड ट्रैकर ने जो जानकारियां दी हैं उसके मुताबिक, 27 दिसंबर 2021 को धरती के पास गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके धरती से टकराने की संभावना कम है। अगर यह धरती पर गिरता है, तो परमाणु बम से ज्यादा तबाही मचाएगा।