फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला ने पाल रखे थे 140 सांप, मौत के वक्त गले से लिपटा मिला अजगर

Sat, 02 Nov 2019 12:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लॉरा हर्स्ट के गले में लिपटा सांप - फोटो : Social media
सांपों को धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। आमतौर पर यह पालने वाले जीव तो होते नहीं हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग शौक से इन्हें पालते हैं। अमेरिका के इंडियाना में स्थित ऑक्सफोर्ड की रहने वाली 36 वर्षीय लॉरा हर्स्ट ने भी कुछ ऐसा ही किया था। उन्होंने अपने घर में कुल 140 सांप पाल रखे थे, लेकिन इन्ही में से एक सांप उनकी मौत की वजह बन गया। 
विज्ञापन

2 of 5
लॉरा हर्स्ट के गले में लिपटा सांप - फोटो : Social media
दरअसल, बीते बुधवार को हर्स्ट के पड़ोसी डॉन मुनसन ने पुलिस को सूचना दी कि हर्स्ट अपने घर में बेसुध अवस्था में पड़ी हुई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देखा कि हर्स्ट के गले में आठ फीट का अजगर लिपटा हुआ था। इसके बाद अजगर को तो हर्स्ट के गले से हटा दिया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
पुलिस प्रवक्ता किम सारजेंट का कहना है कि शायद सांप ने ही हर्स्ट पर हमला किया हो, जिससे उनका दम घुट गया और मौत हो गई। हालांकि अभी तक हर्स्ट की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी साफ हो पाएगा। 

4 of 5
लॉरा हर्स्ट अपने पालतू सांप के साथ - फोटो : Social media
हर्स्ट के पड़ोसी डॉन मुनसन ने बताया कि हर्स्ट के घर में कुल 140 सांप थे, जिसमें से 20 सांप तो हर्स्ट ने खुद खरीदे थे। उन्हें सांपों से बेहद ही प्यार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्स्ट के गले में जो अजगर लिपटा हुआ था, वह जहरीला नहीं था। इस प्रजाति के सांप एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इन सांपों की लगभग 30 प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ तो दुनिया के सबसे लंबे सांपों में से एक हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें