फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाने में निकले 40 मरे कॉकरोच, ऑनलाइन ऑर्डर देकर मंगाई थी फेवरेट डिश

Thu, 14 Mar 2019 11:08 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : WORLD OF BUZZ
आजकल ऑनलाइन फूड का खूब चलन है, लेकिन क्या हो जब ऑनलाइन मंगाए फूड में कीड़े निकलें। जी हां, आज हम आपको एक ऐसा ही हैरान करने वाले मामले के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Facebook
दरअसल, चीन में एक महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर कर अपनी एक फेवरेट डक डिश ऑर्डर की। उसके बाद उन्हें जो खाना डिलीवर किया गया तो उसमें एक या दो नहीं बल्कि 40 मरे हुए कॉकरोच निकले। मामला चीन के शैन्तोऊ शहर का है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Facebook
अच्छी बात ये थी कि महिला को फूड खाने से पहले ही ये कॉकरोच दिख गए। हालांकि, महिला ने इस डिश में से एक-एक करके इन 40 कॉकरोच को बाहर निकाल कर दो अलग-अलग टिश्यू पेपर पर रखा है जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

4 of 8
dead cockroaches - फोटो : ladbiblegroup.com
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपने दोस्तों के साथ खाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसे डिनर डिलीवर किया गया। पैकेट खोलते ही अपनी डक डिश में मरे हुए कॉकरोच देखकर वह हैरान रह गई। मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कॉकरोच दिखाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : mirror.co.uk
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया कि उसके एक दोस्त ने सबसे पहले खाने में एक कॉकरोच देखा और उसको बाहर किया लेकिन तभी उसने देखा कि और भी कई कॉकरोच डिश में पड़े हुए थे। महिला की दोस्त ने दावा किया है कि खाने में करीब 40 कॉक्रोच थे। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : mirror.co.uk
महिला ने ना सिर्फ रेस्तरां की शिकायत की बल्कि अपना सारा पैसा भी वापिस लिया और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है। पुलिस अब स्थानीय फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। रेस्त्रां ने घटना को लेकर माफी मांगी है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्त्रां ने 15 दिन के लिए बिजनेस सस्पेंड करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : WORLD OF BUZZ
यह अब तक साफ नहीं है कि खाना ताजा तैयार किया गया था या फिर पहले से रखे गए खाने को गर्म करके डिलीवरी की गई। सोशल मीडिया पर इस खबर पर लोगों ने हैरानी भरी प्रतिक्रिया दी है और रेस्त्रां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो।
विज्ञापन

देखिए वीडियो...

8 of 8
- फोटो : storypick.com


(gratefully- RJ roman reigns entertainment) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें