फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने बातों-बातों में ब्वॉयफ्रेंड को बता दी ऐसी बात, खुल गया 11 साल पुराना राज, सब हो गए हैरान

Thu, 07 Feb 2019 02:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Lin Xiaofen Taiwan - फोटो : Facebook
ताइवान में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने बातों-बातों में अपने ब्वॉयफ्रेंड को ऐसी बात बता दी, जिससे 11 साल पुराना एक राज खुलकर सामने आ गया। हैरानी की बात तो ये है कि इस राज की बात को जानकर लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड दोनों हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 7
Lin Xiaofen Taiwan - फोटो : metro.co.uk
अब तक आपने ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन ये कहानी सबसे अलग है। दरअसल, दो साल पहले लिन जियोफेन नाम की लड़की लियान नाम के एक लड़के से मिली थी। बाद में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन

3 of 7
Lin Xiaofen Taiwan - फोटो : Facebook
एक दिन की बात है जब लिन और लियान बैठकर बातें कर रहे थे। इसी बीच लिन ने लियान को बताया कि 11 साल पहले उसका एक खतरनाक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसकी जान जाते-जाते बची थी। लिन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताया कि एक्सीडेंट के बाद इमरजेंसी ट्रीटमेंट के दौरान उसे 10 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था, साथ ही उसे दो बार प्लेटलेट्स की जरूरत भी पड़ी थी। 

4 of 7
Lin Xiaofen Taiwan - फोटो : Facebook
लिन की बात सुनने के बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड लियान ने बताया कि वो भी एक रेगुलर ब्लड डोनर है और हमेशा ब्लड डोनेट करता रहता है। लियान ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि हो सकता है कि तुम्हें भी मेरा ब्लड चढ़ाया गया हो। हालांकि लियान ने यह बात मजाक में कही थी, लेकिन लिन ने उसकी बातों को सच मानकर उसकी तह तक जाने का फैसला किया। 
विज्ञापन

5 of 7
Lin Xiaofen Taiwan - फोटो : Facebook
सच का पता लगाने के लिए लिन उस अस्पताल में पहुंची, जहां साल 2008 में एक्सीडेंट के बाद उसका इलाज हुआ था। इसके बाद लिन के कुछ मेडिकल टेस्ट हुए और जब उन्हें ब्लड डोनेट करने वाले लोगों की आईडी से मिलाया गया, तो पता चला कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मजाक में जो बात उससे कही थी, वो बात बिल्कुल सच थी। यह जानकर वो हैरान हो गई।   
विज्ञापन

6 of 7
Lin Xiaofen Taiwan - फोटो : Facebook
जांच में यह भी पता चला कि लियान ने सिर्फ एक बार ही लिन को ब्लड डोनेट नहीं किया था बल्कि हादसे के दो साल बाद जब लिन को फिर से ब्लड की जरूरत पड़ी थी, तब भी उसके ब्वॉयफ्रेंड लियान ने ही उसे अपना ब्लड दिया था। हालांकि तब तक वो दोनों एक दूसरे को जानते नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lin Xiaofen Taiwan - फोटो : Facebook
ताइवान के हसिन्चु शहर की रहने वाली लिन ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अपनी अनोखी प्रेम कहानी की कुछ बातें साझा की थी। उसमें उसने बताया कि जब उसे पता चला कि ब्लड देकर उसकी जान बचाने वालों में उसका ब्वॉयफ्रेंड लियान भी शामिल है तो वो बिल्कुल हैरान रह गई। वहीं, लियान ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है। लियान ने मजाक करते हुए कहा कि 'हो सकता है कि इसी बहाने आपको भी अपनी अपनी होने वाली पत्नी की जान बचाने का मौका मिल जाए'। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें