फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद पूरी किए बिना महिला कर रही थी एक्सरसाइज, हो गई मौत, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sun, 03 Feb 2019 02:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Joanne Leach UK - फोटो : Dailypost
कहते हैं कि एक्सरसाइज (व्यायाम) करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन यूके की रहने वाली एक महिला को यह काफी भारी पड़ गया। दरअसल, महिला टीवी देखते हुए एक्सरसाइज (व्यायाम) कर रही थी, लेकिन कुछ देर बाद वो अचानक नीचे गिर पड़ी और अस्पताल पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के पीछे एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 6
Joanne Leach UK - फोटो : Dailypost
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके के नॉर्थ वेल्स की रहने वाली महिला जोना लीच (46) अपने पति जस्टिन बेलिन्सन और तीन बच्चों फरा (21), जॉर्जिया (20) और जेनसेन (18) के साथ रहती थी। वह केयर वर्कर का काम करती थी। घटना वाले दिन वो नाइट शिफ्ट करके आई थी और थोड़ी देर के लिए सो गई, लेकिन नींद न आने की वजह से बाद में वो एक्सरसाइज करने लगी।    
विज्ञापन

3 of 6
Joanne Leach UK - फोटो : Dailypost
महिला टीवी देखते हुए एक्सरसाइज मशीन से कसरत कर रही थी। इसी बीच अचानक वो गिर कर बेहोश हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसके पति ने एंबुलेंस को फोन किया। महिला को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। 

4 of 6
Joanne Leach UK - फोटो : Dailypost
डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है। दरअसल, वो नाइट शिफ्ट करके आई थी और नींद पूरी किए बिना ही एक्सरसाइज कर रही थी। उसकी यही हरकत उसपर भारी पड़ गई और जान से हाथ धोना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 6
Joanne Leach UK - फोटो : Dailypost
महिला जोना लीच के पति जस्टिन बेलिन्सन ने बताया कि पहले हमें लगा कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा, लेकिन जब उसका एमआरआई स्कैन किया गया तो पता चला कि उसका ब्रेन हेमरेज हुआ था। जस्टिन ने बताया कि इससे पहले कभी भी जोना को न तो सिरदर्द हुआ था और न ही कोई और बीमारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमरेज की वजह से महिला की हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने साफ कह दिया था कि महिला की जान अब किसी भी कीमत पर नहीं बच सकती है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें