फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से भीख मांग रही है महिला, अकाउंट में पैसे देख बैंक वालों के छूटे पसीने

Sun, 06 Oct 2019 05:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महिला भिखारी - फोटो : Twitter/Pixabay
दुनिया के कई देशों में भीख मांगना अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन इसके बावजूद दुनियाभर में भिखारियों की एक बड़ी तादाद है। ऐसी ही एक महिला भिखारी की खबर इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं। इस महिला भिखारी के बैंक अकाउंट में इतने पैसे हैं, जिसे देखकर बैंक वालों के भी पसीने छूट गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com
दरअसल, ये महिला लेबनान की रहने वाली है, जिसका नाम वाफा मोहम्मद अवद है। उसके बैंक अकाउंट में करीब 6.37 करोड़ रुपये हैं। इसका पता तब चला, जब वह अपने पैसे को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराने के लिए बैंक पहुंची थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महिला ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक को आवेदन दिया तो कर्मचारियों के कान खड़े हो गए, क्योंकि उनके पास उतनी नकदी थी ही नहीं, जितनी राशि महिला ने अपने चेक में भरी थी। 

4 of 5
महिला भिखारी - फोटो : Twitter
महिला के दो चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसपर 30 सितंबर, 2019 की तारीफ अंकित है। बताया जा रहा है कि महिला सीदोन की रहने वाली है और वह यहां के एक प्रसिद्ध अस्पताल के सामने बैठकर दिनभर भीख मांगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गल्फ न्यूज के मुताबिक, अस्पताल की एक नर्स ने बताया कि महिला अस्पताल के गेट के पास बैठकर भीख मांगती है। वह करीब 10 सालों से यहां भीख मांग रही है। आसपास के लोग उसे भिखारी के तौर पर ही जानते हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें