फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Facts: खाना खाने के बाद क्यों आती है बिस्तर की याद? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Fri, 09 Sep 2022 05:32 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
Why We Feel Sleepy After Lunch: ऑफिस हो, रेस्टोरेंट हो या कोई पार्टी अगर हम थोड़ा हैवी खाना खा लेते हैं, तो हमारे दिमाग में जरूर घर के सुकून भरे बिस्तर का ख्याल आने लगता है। अब चाहे वह सुबह का नाश्ता हो, दोपहर का लंच हो या फिर स्वादिष्ट रात का भोजन हमें खाने के बाद हमें नींद आने लगती है। ऐसा खासतौर पर दोपहर के खाने के बाद ज्यादा ही महसूस किया जाता है। ऐसे में लोग ऑफिस में भी लंच के बाद अक्सर जम्हाई लेते या अंगड़ाई लेते हुए नजर आते हैं, इतना ही नहीं कई बार तो लोग इस बीच एक झपकी भी मार लेते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिर रात को पूरी नींद लेने के बाद भी हमें खाना खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्या ये केवल आलस है या फिर इसके पीछे कोई वजह है।
 
विज्ञापन

2 of 6
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
आपके मन में कभी न कभी ये बात जरूर आई होगी कि हम खाना तो एनर्जी पाने के लिए खाते है, लेकिन इसे खाते ही आलस और नींद क्यों आती हैं? इसी सवाल का जवाब पता करने के लिए फूड मार्बल नामक एक कंपनी ने रिसर्च की है, जिसके बाद उनके सामने कुछ तथ्य निकलकर आए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
ये तथ्य खाने के बाद आपको सुस्ती और नींद महसूस कराने के जिम्मेदार हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हम जो खाना खाते हैं, वह हमारी नींद के लिए भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। 
 

4 of 6
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
वैज्ञानिक और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉक्टर क्लेयर शॉर्ट का कहना है कि, खाना खाने के बाद हमारी आंत और पूरा शरीर काम करने लगता है। दरअसल, ज्यादा शुगर वाला खाना खाने के बाद हमारा ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और फिर तेज़ी से घट भी सकता है, यही वजह है कि हमें थकान महसूस होती है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
हालांकि, इसमें हमारे हॉर्मोन भी अहम भूमिका निभाते हैं। खाना खाने के बाद हमारे शरीर में सेरोटोनिन (फील गुड हॉर्मोन) काफी तेजी से बढ़ने लगते है। ऐसे में हमें नींद आने लगती है। एक जर्नल में पब्लिश की गई एक रिसर्च की मानें तो सेरोटोनिन हॉर्मोन  खाने के बाद की सुस्ती से संबंध रखते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खाने के बाद क्यों आती है नींद? - फोटो : istock
वहीं डॉक्टर शॉर्ट का कहना है कि जिन खाने की चीजों में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, उसे खाने से हमें ज्यादा नींद आती है। आमतौर पर ये एसिड पनी, अंडा, टोफू जैसी हाई प्रोटीन वाली चीजों में मौजूद होता है। साथ ही जिन चीजों में मेलाटोनिन ज्यादा पाया जाता है। उसे खाने से भी नींद आ सकती है। यदि खाने में हाई फाइबर फूड शामिल किया जाए, तो नींद आने की आशंका कम होती है। वहीं अगर खाना ज्यादा नहीं खाया जाए तो भी आपको सुस्ती और आलस का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें