फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loco Pilot: ट्रेन चलाक को क्यों कहा जाता है लोको-पायलट? जानें कैसे पड़ा ये नाम

Tue, 19 May 2026 01:02 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Loco Pilot Meaning: क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन चलाने वाले को ‘ड्राइवर’ क्यों नहीं कहा जाता? आखिर इनके लिए लोको पायलट शब्द क्यों चुना गया? आइए जानते हैं इस खास नाम के पीछे क्या वजह है?
विज्ञापन
1 of 5
लोको पायलट का मतलब क्या है? - फोटो : AI
Loco Pilot Meaning: भारत में ट्रेन सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। यहां शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जिसने कभी रेल यात्रा का अनुभव न किया हो। किसी के लिए यह रोज का सफर है, तो किसी के लिए यादगार यात्राओं का जरिया। आपने भी कभी न कभी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन चलाने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है? ज्यादातर लोग तुरंत जवाब देंगे, लोको पायलट। बिल्कुल सही, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उसे ‘ड्राइवर’ क्यों नहीं कहा जाता? आखिर इस खास नाम के पीछे क्या वजह है? आइए आज हम आपको इसके जवाब बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लोको पायलट का मतलब क्या है? - फोटो : Adobe stock
दरअसल, जब हम बस, टैक्सी या अपनी कार की बात करते हैं, तो उन्हें चलाने वाले को ड्राइवर कहना आम बात है। लेकिन ट्रेन के मामले में यह शब्द इस्तेमाल नहीं होता। यहां जिम्मेदारी कहीं ज्यादा बड़ी और तकनीकी होती है, इसलिए नाम भी अलग रखा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
क्यों कहा जाता है लोको पायलट? - फोटो : Adobe stock
क्यों कहा जाता है लोको पायलट?
इसका कारण समझना बहुत मुश्किल नहीं है। ट्रेन जिस इंजन से चलती है, उसे ‘लोकोमोटिव’ कहा जाता है। इसी शब्द से ‘लोको’ लिया गया है। अब बात करते हैं ‘पायलट’ की, यह शब्द उस व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है, जो किसी जटिल और भारी मशीन को सुरक्षित तरीके से संचालित करता है और उसे सही दिशा में आगे बढ़ाता है।

4 of 5
क्यों कहा जाता है लोको पायलट? - फोटो : Adobe Stock
जब इन दोनों शब्दों को जोड़ा गया, तो बना ‘लोको पायलट’। यानी वह व्यक्ति, जो लोकोमोटिव इंजन को संभालते हुए सैकड़ों यात्रियों से भरी ट्रेन को सुरक्षित रूप से उनकी मंजिल तक पहुंचाता है।

Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल के नीचे मिली ये रहस्यमयी चीज, जानें क्या सुलझ गई हादसों की गुत्थी
Fisher Space Pen: दुनिया का सबसे महंगा पेन, जानिए इसकी हैरान कर देने वाली टेक्नोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिम्मेदार ऑपरेटर होते हैं ट्रेन ड्राइवर - फोटो : Adobe Stock
इस तरह देखा जाए तो लोको पायलट सिर्फ एक ड्राइवर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार ऑपरेटर होता है, जिसकी सतर्कता और कौशल पर हजारों लोगों की सुरक्षा निर्भर करती है। यही वजह है कि उसे एक खास पहचान दी गई है।

अब जब भी आप ट्रेन में सफर करें, तो यह जरूर याद रखें कि उसे चलाने वाला शख्स केवल गाड़ी नहीं चला रहा, बल्कि पूरी जिम्मेदारी के साथ एक विशाल मशीन और उसमें बैठे लोगों की सुरक्षा का भार संभाल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें